)
भोपाल: इंडियन रेलवे धीरे-धीरे अपने नेटवर्क में बेहतरी ला रहा है. स्वर्णिम चतुर्भुज स्कीम के तहत लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से स्लीपर कोच को पूरी तरह खत्म करने के फैसले के बाद अब ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने की तरफ कदम बढ़ा रहा है.
रेलवे ने फैसला लिया है कि जन शताब्दी, हमसफर व भोपाल एक्सप्रेस को जर्मनी की लिंक हॉफमैन बोश (LHB) टेक्नोलॉजी के कोच के रैक से चलाया जाएगा. इससे ट्रेनों की औसत रफ्तार 110 से बढ़कर 130 किलोमीटर फी घंटा हो जाएगी.
साथ ही इन कोच की खासियत यह है कि ये हादसे के वक्त एक दूसरे पर नहीं चढ़ते. जिससे मुसाफिरों को कम नुकसान होना लाजमी होना है. जानकारी के मुताबिक भोपाल एक्सप्रेस को 20 एलएचबी कोच मिल गए हैं. ये कोच कपूरथला फैक्ट्री से भेजे गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV