)
फारूक़ वानी/श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में बीजेपी के दो नेताओं राजू चंदेल और जावेद कुरैशी को पार्टी से बेदखल कर दिया है. बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में पार्टी विरोधी काम करने के चलते दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. दोनों ही नेताओं पर आम लोगों को पार्टी के खिलाफ गुमराह करने का आरोप लगा है. जावेद कुरैशी के बारे में कहा गया कि वे लगातार उत्तरी कश्मीर में प्रधानमंत्री के नाम का नाजायज फायदा उठाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे. इनके खिलाफ पार्टी को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी.
बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
श्रीनगर में बीजेपी यूनिट की तरफ से एक प्रेस कॉन्फेंस की गई. जिसमें बीजेपी जम्मू-कश्मीर के प्रदेश उपाध्यक्ष सूफी मोहम्मद यूसुफ सहित पार्टी के कई दीगर लीडर भी मौजूद थे. पार्टी द्वारा बेदखल किए गए जावेद कुरैशी और राजू चंदेल उत्तरी कश्मीर कुपवाड़ा के लीडर थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों ही नेताओं ने बीजेपी के नाम पर लोगों को कई तरह से चूना लगाने का काम किया है. पार्टी की ओर से दोनों को चेतावनी दी गई, लेकिन शिकायत कम नहीं होने पर दोनों को बेदखल कर दिया गया.
प्रधानमंत्री के नाम का उठा रहे थे फायदा
जम्मी-कश्मीर बीजेपी के मुताबिक राजू चंदेल के ऊपर कई तरह के बेजांबेतेगीयं सामने आ रहे थे, उनके बारे में कहा गया कि वे पार्टी के नाम पर कई तरह के सरकारी फायदे उठाकर पार्टी की छवि को खराब कर रहे थे. तो वहीं जावेद कुरैशी के बारे में कहा गया कि वे लगातार उत्तरी कश्मीर में प्रधानमंत्री के नाम का नाजायज फायदा उठाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे. जिसके बाद पार्टी ने एक्शन लेते हुए दोनों को बेदखल कर दिया.
LIVE TV LINK