Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2666825
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंJ&K News: आसिया और ताहिरा की कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

J&K News: आसिया और ताहिरा की कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jammu and Kashmir News: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानाबदोश परिवारों की ये लड़कियां अपने जानवरों को चराने गई थीं, लेकिन शनिवार शाम को उनके लापता होने की सूचना मिली.

J&K News: आसिया और ताहिरा की कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारी बारिश की वजह से दो नाबालिग लड़कियां खाई में गिर गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई. जबकि एक 9 साल की लड़की की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

दो लड़कियों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि आसिया (10) और ताहिरा (9) के शव सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके के लोअर बीरपुर में खाई से बरामद किए गए. वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानाबदोश परिवारों की ये लड़कियां अपने जानवरों को चराने गई थीं, लेकिन शनिवार शाम को उनके लापता होने की सूचना मिली. शुरुआती तलाश के बावजूद लड़कियों का पता नहीं चल पाया, लेकिन बाद में उनके शव खाई से बरामद किए गए. 

जांच जारी
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़कियां दुर्घटनावश जलाशय में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

सड़क हादसे में एक लड़की की मौत
अधिकारियों ने बताया कि वहीं,एक अन्य घटना में जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह के पटियारी में एक स्कूटी और सेना की क्रेन के बीच टक्कर में प्रणव शर्मा (9) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि लड़का दोपहिया वाहन पर सवार था जिसे उसके पिता चला रहे थे. दुर्घटना के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुंछ में सड़क हादसा
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन सड़क हादसे होते ही रहते हैं. दो दिन पहले ही पुंछ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. जहां एक कार सड़क से फिसल कर पूंछ नदी में गिर गई, जिससे 7 लोग जख्मी हो गए हैं. जबकि कई मुसाफिर लपाता बताए जा रहे हैं. 

 

TAGS

Trending news