)
नई दिल्ली: कोविड (Coronavirus) के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका के बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका के दो नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनों को वेरिएंट के बारे में पता लगाने के मद्देनज़र जांच के लिए भेज दिया गया है. एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है.
बेंगलुरु ग्रामीण के उपायुक्त के. श्रीनिवास ने बताया, ''एक से 26 (नवंबर) तक दक्षिण अफ्रीका से कुल 94 लोग आए. उनमें से दो नियमित कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. लिहाजा, लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.'' उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों को अलग कर दिया गया है, अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है और उनके नमूनों को वेरिएंट के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिये भेजा गया है.
यह देखते हुए कि दस देशों को उच्च खतरे के रूप में पहचाना गया है, उपायुक्त ने कहा कि वहां से आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से जांच से गुजरना पड़ता है, और जो संक्रमित पाए जाते हैं उन्हें अलग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक से 26 नवंबर के बीच 10 अधिक खतरे वाले देशों से 584 लोग बेंगलुरू पहुंचे हैं. पिछले एक सप्ताह में बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और इजराइल जैसे देशों में नए स्वरूप के मामलों का पता चला है.
Zee Salaam Live TV