)
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच अब जंग का आग़ाज़ हो चुका है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की तरफ से फौजी कार्रवाई के आदेश के बाद यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं. रूस के हमले के बाद यूक्रेन राजधानी कीव में भगदड़ मच गई है. लोग राजधानी छोड़ कर जाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके वजह से वहां की सड़कों पर जाम लग गया है.
ऐसे सूरते हाल में जब रूस और यूक्रेन आपस में जंग पर आमादा हैं, क्या आप जानते हैं कि रूस के मुकाबले यूक्रेन कितना ताकतवर है. ये जान लीजिए कि रूस के मुकाबले यूक्रेन फौजी ताकत में निहायत की कमज़ूर है. ग्लोबलफायर पावर डॉट कॉम के अनुसार पावर इंडेक्स की सूची में रूस दुनिया के 140 देशों की सूची में दूसरे स्थान पर आता है. जबकि, यूक्रेन 22 नबंर पर है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास साढ़े आठ लाख के आसपास सैनिक हैं. जबकि यूक्रेन के पास 2.5 लाख के आसपास ही फौजी हैं. वहीं, अगर हम लड़ाकू हेलीकॉप्टर की बात करें तो रूस के पास तकरीबन 540 से ज्यादा हेलीकॉप्टर हैं. . इसके अलावा रूस के पास पैरामिलिट्री फोर्स 2.50 लाख है, जबकि यूक्रेन के पास सिर्फ 50 हजार अर्धसैनिक बल ही हैं.
रूस यूक्रेन
फौजियों की तादाद 8.5 लाख 2.5 लाख
टैंक 12 हजार 2500
जंगी जहाज 772 70 से कुछ ज्यादा
लडा़कू हेलीकॉप्टर 544 30 से कुछ ज्यादा
पनडुब्बी 70 0
फौजी गाड़ी 30 हजार 12 हजार
Viral Video देखिए..