Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam960565
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंFacebook पर पोस्ट लिखकर बेरोजगार ने लगा ली फांसी, घर में बैठी मां को पुलिस के पहुँचने पर मिली सूचना

Facebook पर पोस्ट लिखकर बेरोजगार ने लगा ली फांसी, घर में बैठी मां को पुलिस के पहुँचने पर मिली सूचना

रोहित ने इतवार को फेसबुक पर पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा, ‘‘जाने-अनजाने में मुझसे (रोहित) जो भी कोई भूल-चूक या गलती हुई हो, मैं उसके लिए माफी चाहता हूं.’’

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 25 वर्षीय एक बेरोजगार युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी करने की पोस्ट डालकर इतवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज नगर के रामनगर मोहल्ला में हुई. बेगमगंज पुलिस थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित महाजन (25) के तौर पर की गई है. उन्होंने कहा कि रोहित ने इतवार को फेसबुक पर पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा, ‘‘जाने-अनजाने में मुझसे (रोहित) जो भी कोई भूल-चूक या गलती हुई हो, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं. मैं अपनी जिंदगी और परिवार से परेशान होकर आज आठ अगस्त, 2021 को खुदकुशी करने जा रहा हूं. मिलते हैं अगले जन्म में.’’ 

मुस्तैदी के बाद भी युवक को बचा नहीं पाई पुलिस
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भाजपा के रायसेन जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने थाना प्रभारी इंद्राज सिंह को तत्काल इसकी सूचना दी और इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को भेजा. सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस रोहित घर पहुंची, लेकिन तब तक वह आत्महत्या कर चुका था. सिंह ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब उसके घर में केवल उसकी मां मौजूद थी, जो बाहर वाले कमरे में थी और उसे इस घटना के संबंध में भनक भी नहीं लगी. उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने पर उसकी मां को ज्ञात हुआ कि उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है.

भाजपा से जुड़ा एक बेराजगार था नौजवान 
सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. वहीं, मृतक रोहित महाजन के पिता टीकाराम ने कहा कि उसका पुत्र स्नातक पास था और पहले एक निजी कंपनी में काम करता था. बाद में वह भाजपा से जुड़ गया था, फिर पत्रकारिता करने लगा और इसके बाद कोई काम नहीं मिलने के कारण वह बेरोजगार था. उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news