)
नई दिल्ली: कोरोना को लेकर आज मुल्क के वज़ीरे आज़म मोदी ने अलग अलग रियासतों के सीएम से रियासतों के हालात के बारे में चर्चा की. जिसमें उन्होंने कहा कि रियासतों को लॉकडाउन खोलने को लेकर रणनीति बनानी होगी. जिसके बाद वज़ारते सेहत और वजा़रते दाखिला ने कोरोना से मुल्क के हालात को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सामने अपनी रखी.
वज़ारते सेहत के ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुल्क के 16 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोई मामला सामने नहीं आया है, कुल 85 ऐसे जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि कल मुल्कभर में 1396 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मुल्क में पॉजिटिव मामलों की कुल तादाद 27892 हो गई है.
वज़ारते सेहत ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल तादाद 6184 हो गई है. उन्होंने कहा कि हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है.उन्होंने कहा कि जो रियासत मुतास्सिर हैं वहां लॉकडाउन जारी रहेगा. रेड जोन और ऑरेंज जोन में सतर्कता बरत रहे हैं.
वज़ारते सेहत के ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई मरीज से नहीं बीमारी कोरोना से है..ये लड़ाई पूरे मुल्क की है. पूरे समाज को साथ लेकर ही ये जंग जीती जा सकती है. हर किसी को बीमार शख्स के साथ खड़े होने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि कोरना मुतस्सिर मरीजों से भेदभाव ना करें.ठीक हुए मरीज से इन्फेक्शन नहीं फैलता.
मुल्क में कोरोना वॉरियर्स पर हो रहे हमले को लेकर वज़ारते सेहत की ओर से कहा गया कि कोरना मददगारों को निशाना बनाने की ज़रूरत नहीं है.कोरोना वॉरियर्स को दिल से सम्मान दने की ज़रूरत है. मौजूदा माहौल में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ज़रूरी है.
पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6184 हो गई है, हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है, हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है : स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल https://t.co/1CqZKpNbBA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2020
वज़ारते दाखिला की ज्वॉइंट सेक्रेट्री ने कहा कि हुकूमत ने लॉकडाउन के दौरान गेंहू की बिक्री को आसान किया है. 60 फीसदी यनिट फूड प्रोसेसिंग शुरू की गई है.26 अप्रैल तक मुल्क में 80 फीसद गेंहूं की कटाई हो चुकी है. 80 फीसद मंडियों का संचालन जारी होगा. उन्होंने कहा कि मरकजी हुकूमत की टीमों ने रियासत में अपना काम शुरू कर दिया है.
पुणे और जयपुर में केंद्र की टीम ने अच्छे से दौरा किया है.लॉकडाउन के दौरान कुछ जगहों में छूट दी गई है. किसानों के लिए खरीद औऱ बिक्री की प्रोसेज़ को आसान किया है. ईठ भट्टे ओर लघु उद्योगों के कई काम शुरू किया गया है. वज़ारते दाखिला की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि काम करने वाली सभी जगह काम करते हुए गाइलाइन्स का पालन करना ज़रूरी है.सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जाना चाहिए.
Watch Zee Salaam Live TV