)
नई दिल्ली: मुल्क में कोरोना से बने हालात को लेकर वज़ारते सेहत की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वॉइंट सेक्रट्री लव अग्रवाल ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 28 दिन से 17 जिलों में कोरोना का कोई नया केस नहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 23.3 फीसद हुआ है. कोरोना के 6869 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं
वज़ारते सेहत के ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक दिन में मुल्क में 1543 नए मामले आए हैं, जिससे कुल कोरोना मुतास्सिर मरीजों की तादाद बढ़कर 29435 हो गई है जिनमें से एक्टिव मामलों की तादाद 21632 है. कोरोना से अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है
कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए हुकूमत की ओर से गाइडलाइन जारी किए गए हैं. ऐसे मरीजों को आरोग्य सेतु डाउनलोड करना और फोन डेटा हमेशा ऑन रखना ज़रूरी है. हल्के लक्षण वाले मरीज घर में रह सकते हैं, घर के अन्य लोगों से दूर रहें. घर पर 24 घंटे एक शख्स मरीज की निगरानी करे. होम आइसोलेशन के लिए अंडर टेकिंग ज़रूरी है.
उन्होंने कहा कि क्वारंटीन के लिए ज़रूरी सहूलिययात होनी होनी चाहिए. मरीज जिले के स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी देनी होगी.मरीज ट्रिपल लेयर मास्क का इस्तेमाल करना होगा. कोरोना मरीज आइसोलेशन समय में घर पर एक ही कमरे में ही रहे. कोरोना मरीज किसी से सामान साझा ना करे
प्लाज्मा थेरेपी को लेकर ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कहा कि यह थेरेपी कोरोना के लिए कोई अप्रूव थेरेपी नहीं है. महज एक ट्रायल के तौर प्रयोग में लाई गई है. ICMR एक स्टडी कर रही है. इसलिए जब तक ICMR की अंतिम रिसर्च सामने नहीं आ जाती, तब तक इसे प्रामाणिक न समझा जाए. उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी का ठीक से इस्तेमाल न होने पर मरीज की जान जा सकती है.
Watch Zee Salaam Live TV