)
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच देश में बर्ड फ्लू ने अपना जाल बिछा लिया है. फ्लू के अब तक 6 राज्यों में मामले सामने आए हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिरात सिंह (Giriraj Singh) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू भारत का नहीं बल्कि यूरोप को पक्षियों की बीमारी है.
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने Zee Media से बात करते हुए कहा कि बर्ड फ्लू का वायरस लोगों को नहीं है लेकिन फिर भी हमें एहतियात बरतने की जरूरत है. राज्य सरकारों को सावधानी बरतने की हिदायात दी गई हैं. उन्होंने कहा कि जितना सतर्क रहेंगे उतना महफूज़ रहेंगे.
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि बर्ज फ्लू भारत के नहीं बल्कि यूरोप के पक्षियों की बीमारी है. यह बीमारी माइग्रेटरी बर्ड से फैली है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मीट और अंडा खाने वालों सलाह दी है कि वो उसे अच्छे से पकाकर खाएं.
बता दें कि बर्ज फ्लू बहुत तेज़ी अपने पांव पसार रहा है, इसके लेकर 10 राज्यों में अलर्ट जारी हो गया है. मामले की संजीदगी को देखते हुए एक कंट्रोल रूम बनाया है.
क्या है बर्ड फ्लू (Bird Flu)
Bird Flu की बीमारी Avian Influenza वायरस H5N1 की वजह से होती है. ये वायरस इंसानों में पक्षियों के ज़रिए पहुंचता है. World Health Organization के मुताबिक Bird Flu का इंफेक्शन एक शख्स से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचना मुश्किल है. लेकिन ये वायरस जानलेवा है. इससे संक्रमित लोगों की मृत्यु दर 60 प्रतिशत है.
ZEE SALAAM LIVE TV