Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam826033
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकेंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार हादसे का शिकार, पत्नी और PA का मौत

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार हादसे का शिकार, पत्नी और PA का मौत

प्रशासन के मुताबिक इस सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री की पत्नी विजया नाइक के सिर में गहरी चोट आई थी

फाइल फोटो
फाइल फोटो

कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) की कार हादसे का शिकार हो गई है. ये हादसा कर्नाटक के कन्नड़ जिले में हुआ है. हादसे के वक्त वे अपने परिवार के 6 मेंबरों के साथ अंकोला मंदिर में दर्शन करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें नाइक घायल हो गए हैं. जबकि उनकी पत्नी और पीए की मौत हो गई है. 

यह भी पढ़ें: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने मां सीता का किया अपमान, दर्ज हुई FIR

केंद्रीय मंत्री की पत्नी और पीए की मौत
प्रशासन के मुताबिक इस सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री की पत्नी विजया नाइक के सिर में गहरी चोट आई थी. जिसके बाद उन्हें अंकोला के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके अलावा मंत्री के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की भी हादसे में मौत हो गई है. वहीं नाइक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें पणजी के बंबोलिम अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए कहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: 'विराट की अन्वी, धोनी की जीवा', कई क्रिकेटर हैं खूबसूरत बेटियों के पिता, देखें PHOTOS

जानकारी के मुताबिक अंकोला से गोकर्ण का रास्ता 80 किलोमीटर का है लेकिन आते वक्त ड्राइवर ने हाईवे के बजाय शॉर्टकट का छोटा रास्ता अपनाया था जो करीब 40 किलोमीटर का था. उसी रास्ते पर जाते वक्त ये हादसा हो गया. 

यह भी पढ़ें: बाबा का ढाबा को लेकर अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा खुलासा, इतने लाख रुपये देकर की थी मदद

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के समाचार से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं. गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से मेरी बातचीत हुई है. श्रीपदजी के इलाज का समुचित प्रबंध राज्य सरकार कर रही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीपदजी जल्दी स्वस्थ हों.'

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news