Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam702743
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंस्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला,कहा- आज काबिल हाथों में है मुल्क की बागडोर

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला,कहा- आज काबिल हाथों में है मुल्क की बागडोर

भारतीय जनता पार्टी सूबाई दफ्तर के ज़रिए जारी किए गए एक बयान के मुताबिक मरकज़ी वज़ीर स्मृति ईरानी ने सनीचर को मध्याचंल की डिजिटल जनसंवाद रैली को खिताब किया

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने सनीचर को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर मुल्क की बागडोर काबिल हाथों में हो तो जिद्दोदहद कामयाबी में बदलती है. मुल्क की कमान अवाम के आशीर्वाद और कारकुनों की कोशिश से मुल्क के हीरो नरेंद्र मोदी के हाथ में है. अवाम से बात-चीत ही बीजेपी की थाती है और ये इसीलिए मुमकिन हो सका क्योंकि वज़ीरे आज़म ने डिजिटल इंडिया का ऐलान किया.

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत से 10 करोड़ परिवारों को मेडिकल मदद का अज्म लिया. ये ना काबिले तसव्वुर था लेकिन एक साल के अंदर मुल्क में एक करोड़ से ज्यादा परिवारों और उत्तर प्रदेश में 18 लाख परिवारों को फायदा मिला है.

भारतीय जनता पार्टी सूबाई दफ्तर के ज़रिए जारी किए गए एक बयान के मुताबिक मरकज़ी वज़ीर स्मृति ईरानी ने सनीचर को मध्याचंल की डिजिटल जनसंवाद रैली को खिताब किया.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी ने बताया कि डिजिटल जनसंवाद रैली में अवध, कानपुर और बुंदेलखण्ड इलाके के लाखों लोगों समेत पार्टी के बूथ सतह तक के कारकुन शामिल हुए. स्मृति ईरानी ने इस दौरान कांग्रेस और उसकी सदारत सोनिया गांधी पर भी जमकर निशाना साधा.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news