Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2836878
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंलाल सागर में हूतियों के हमले से घबराया UN, एंटोनियो गुटेरेस ने दिया बड़ा बयान

लाल सागर में हूतियों के हमले से घबराया UN, एंटोनियो गुटेरेस ने दिया बड़ा बयान

UN Statement on Houthi: संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के चीफ ने हूती ग्रुप के जरिए लाल सागर में किए जा रहे हमलों की निंदा की है. साथ ही उन्होंने हूतियों से खास अपील की है. हूती ग्रुप ने इस हफ्ते लाल सगर में दो सुद्री जहाजों को हमला करके डूबा दिया है. 

लाल सागर में हूतियों के हमले से घबराया UN, एंटोनियो गुटेरेस ने दिया बड़ा बयान

UN Statement on Houthi: लाल सागर में हूती ग्रुप के लड़ाके इजारयल से संबंधित जहाजों पर कहर बन कर टूट रहे हैं. इस हफ्ते लाल सागर में दो मालवाहक जहाजों को हूती ग्रुप ने निशाना बनाया, जिसमें 2 कर्मचारियों की मौत हो गई और 15 लापता हैं. वहीं, हूति ग्रुप ने दावा किया था कि उसेक लड़ाकों ने हमले के बाद डूब रहे 6 कर्मचारियों को बचाया था. इन सब के बीच UN ने लाल सागर में हूती ग्रप के हमले की निंदा की है. 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN) एंटोनियो गुटेरेस ने हूती ग्रुप के जिरए लाला सागर में मालवाहक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा की है. गुटेरेस ने कहा कि सभी पक्षों को हर वक्त अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करना चाहिए. एंटोनियो गुटेरेस ने हूती विद्रोहियों से अपील की है कि वे ऐसे कोई कदम न उठाएं, जिससे लापता क्रू मेंबर्स की तलाश और बचाव अभियान में बाधा पहुंचे."

लाल सागर में बढ़ रहा है खतरा-UN प्रवक्ता
साथ ही UN के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, लाल सागर में हूती ग्रुप के जरिए मालवाहक समुद्री जहाजों पर हमला करना खतरनाक रूप ले रहा है. उन्होंने इस हफ्ते हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि लाल सागर में हूती ग्रुप के हमलों की वजह से दो कमर्शियल जहाजों का डूबना, कम से कम चार क्रू मेंबर्स की मौत और अन्य के घायल होने की घटनाएं इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में एक खतरनाक रूप ले रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हूतियों पर लग रहे ये इल्ज़ाम
UN के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि "कम से कम इन हमलों के बाद 15 चालक दल के सदस्यों के लापता हो गए हैं. स्टीफन ने कहा कि नाविकों की सुरक्षा पर हमले के साथ-साथ, यह कृत्य नौवहन की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है. उन्होंने कहा कि हूतियों के हमले से समुद्री परिवहन के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है. उन्होंने समुद्री पर्यावरण का जिक्र करते हुए कहा कि पहले से ही संवेदनशील तटीय पर्यावरण, और गंभीर पर्यावरणीय, आर्थिक और मानवीय क्षति का जोखिम पैदा करता है. 

UN शांति के लिए करेगा ये काम
स्टीफन ने इलाके में शांति बहाल करने के मुद्दे पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों को जारी रखेगा. इसके साथ ही UN, यमन संघर्ष का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय पक्षों के साथ बातचीत जारी रखेगा. 

गाज़ा के लिए लाल सागर में हमला कर रहे हूती !
गौरतलब है कि यम के हूती ने साल 2023 से लाल सागर में इजरायली सुद्री जहाजों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है. उनका कहना है कि जबतक गाजा में अमन-शांति न आ जाती है और इजरायल, गाजा में बमबारी बंद नहीं कर देता, तबतक लाला सागर से इजरायली जहाजों को नहीं गुजरने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमन के हूती गाजा के साथ एकजुटता दिखाते हुए यह कार्रवाई कर रहा है. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news