एक सूबे से दूसरे सूबे के अंदर सामान और लोगों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी. इसके लिए अलग से अनुमति या ई-परमिट लेने की भी जरूरत नहीं होगी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: 31 जुलाई को अनलॉक-2 खत्म होने जा रहा है और एक अगस्त से अनलकॉक-3 का आगाज़ होगा. जिसको देखते हुए मरकज़ी वज़ारते दाखिला ने नई गाइडलाइंस का ऐलान कर दिया है. गाइडलाइंस के मुताबिक बाहरी सगरमियों को काफी हद तक खोला जाएगा. साथ ही कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी हिस्सों में नाइट कर्फ्यू भी हटाया जाएगा. स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स भी 31 अगस्त तक बंद रहेंगे.
इसके अलावा योग और जिम क्लासेज़ भी 5 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं. इन मकामात पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करना होगा. कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू रहेगा. तामीरी काम भी चलते रहेंगे.
एक सूबे से दूसरे सूबे के अंदर सामान और लोगों के आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी. इसके लिए अलग से अनुमति या ई-परमिट लेने की भी जरूरत नहीं होगी. सभी दुकानें खुली रहेंगी लेकिन दुकानदारों को कस्टमर्स के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा. लोगों को आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
इसके अलावा मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, सामाजी, सियासी, खेल, सकाफती, मज़हबी तकरीबात को खोलने के लिए हालात की बुनियाद परफैसला लिया जाएगा.
Zee Salaam LIVE TV