)
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की बीवी पुष्पा ने लखनऊ में मौजूद अपनी रिहाइश में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मुर्दा ऐलान कर दिया. उनकी उम्र 36 साल थी.
पुष्पा प्रकाश की खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई और मौके से कोई सुसाइड नोट भी मिला है. उन्नाव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश हाथरस कांड की जांच कर रही एसआईटी टीम का हिस्सा हैं.
Zee Salaam LIVE TV