कैलेंडर में पहली छुट्टी अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति की है. मकामी सतह पर डीएम अवकाश दे सकते हैं.इसके अलावा एक अप्रैल से 30 सितंबर तक पढ़ाई में एक घंटे की बढ़ोतरी हुई है,
Trending Photos
)
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के लिए इस साल की छुट्टियों की लिस्ट (Holiday List) बुधवार को जारी हो गई. पहली बार 24 नवंबर को सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस की छुट्टी का ऐलान किया गया है. इस साल के दौरान स्कूलों में 30 दिन छुट्टी रहेगी जबकि 5 दिन विशेष दिवस पर स्कूल तो खुलेंगे लेकिन पढ़ाई नहीं होगी.
कैलेंडर में पहली छुट्टी अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति की है. मकामी सतह पर डीएम अवकाश दे सकते हैं.इसके अलावा एक अप्रैल से 30 सितंबर तक पढ़ाई में एक घंटे की बढ़ोतरी हुई है, पहले स्कूल 8 से 1 बजे तक चलते थे, अब 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं गर्मियों की छुट्टियों में कटौती हुई है, वहीं दीपावली पर स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी रहेगी.
नहीं मिलेगी एक्स्ट्रा छुट्टी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सेक्रेटरी प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को ये भी हिदायत दी है कि छुट्टियों की लिस्ट के अलावा कोई और छुट्टी किसी भी स्तर पर नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Indian Coast Guard Recruitment: 10वीं-12वीं पास नौजवानों के लिए खास मौका
इन मौकों पर महिला टीचरों को मिलेगी छुट्टी
मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के मुताबिक बदल सकते हैं. हरितालिका तीज, करवाचौथ, संकट चतुर्थी, हलषष्ठी और अहोई अष्टमी में केवल महिला टीचरों को ही छुट्टी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: भारी बर्फबारी में गर्भवती महिला को 12KM पैदल लेकर गया परिवार, नहीं मिली एंबुलेंस
लिस्ट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://drive.google.com/file/d/11qYmTljo6t-BFmr_B-_Y3F4yGOQ1tSXS/view