Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam748401
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP: 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट इम्तिहान की तारीख का हुआ ऐलान

UP: 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट इम्तिहान की तारीख का हुआ ऐलान

जिला हेडक्वार्टर पर डीआईओएस करे ज़रिए तय एग्ज़ाम सेंटर पर होने वाले इम्तिहानात होंगे. इम्तिहान के दौरान स्टूडेंट्स को कोविड-19 गाइडलाइंस व सोशल डिस्टेंसिंग के पर अमल करना होगा.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मो. गुफरान/प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने साल 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट इम्तिहानात की तारीख का ऐलान कर दिया है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट इम्तिहानात 3 अक्टूबर को होंगे. हाईस्कूल के इम्तिहान पहली पाली में सुबह 8:00 से 11:15 बजे तक होगा, इंटरमीडिएट का कंपार्टमेंट इम्तिहान 3 अक्टूबर को दूसरी पाली में शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी.

जिला हेडक्वार्टर पर डीआईओएस करे ज़रिए तय एग्ज़ाम सेंटर पर होने वाले इम्तिहानात होंगे. इम्तिहान के दौरान स्टूडेंट्स को कोविड-19 गाइडलाइंस व सोशल डिस्टेंसिंग के पर अमल करना होगा. एग्ज़ाम सेंटर्स को एक दिन पहले सेनेटाइज कराया जाएगा और स्टूडेंट्स के लिए मास्क पहन कर आना लाज़मी होगा. जिन स्टूडेंट्स के पास मास्क नहीं होगा उन्हें डीआईओएस मास्क दस्तेयाब कराएंगे.

एग्ज़ाम सेंटर्स पर तैनात टीचर्स व दूसरे अहलकार भी लाज़मी तौर पर मास्क पहनेंगे. कोविड-19 की अलामात वाले स्टूडेंट्स को अलग क्लास में बैठाया जाएगा. इम्तिहान हॉल में स्टूडेंट्स मोबाइल समेत किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे. कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट इम्तिहान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे. यूपी बोर्ड के सेक्रेटरी दिव्य कांत शुक्ला ने यह जानकारी मंगल के रोज़ दी. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news