Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam836970
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP Board Exam: 12वीं के स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, जानिए नंबर

UP Board Exam: 12वीं के स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, जानिए नंबर

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी की जाने वाली हेल्पलाइन की जिम्मेदारी संभालने के लिए अफसरों को तैनात कर दिया गया है.

UP Board Exam: 12वीं के स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन, जानिए नंबर

लखनऊ/विशाल सिंह: अगर आप यूपी बोर्ड (UP Board) इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल एग्ज़ाम वाले स्टूडेंट हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है. मुख्य अहम सब्जेक्ट्स जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में कोई दिक्कत है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सरकार आपके लिए हेल्पलाइन नबंर लेकर आई है जो आपकी सब्जेक्ट से संबंधित परेशानी को दूर करेगी.

यह भी पढ़ें: लाल किले की वारदात से नाराज 20 गांव के लोग, दिया अल्टीमेटम, प्रोटेस्टर्स ने खाली किया NH-8

यूपी सरकार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर देने जा रही है. इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में स्टूडेंट्स की मदद करने के लिए  31 जनवरी को हेल्पलाइन सेवा जारी होने वाली है. इस हेल्पलाइन सेवा का संचालन संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मण्डल कार्यालय के स्तर पर किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: जब पार्टी के दौरान "हसीना" ने पिस्टल से की हवाई फायरिंग, देखिए Viral Video

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी की जाने वाली हेल्पलाइन की जिम्मेदारी संभालने के लिए अफसरों को तैनात कर दिया गया है. इस बार प्रायोगिक परीक्षा 2021 के मुख्य तीनों विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के लिए हेल्पलाइन जारी गई है. इस हेल्पलानइन पर फोन करके छात्र प्रयोगात्मक के लिए परामर्श शुरू कर सकते हैं. इन हेल्पलाइन के जरिए स्टूडेंट को अपने सब्जेक्ट से संबंधित जानकारी मिलेगी. इसमें विषय विशेषज्ञ बैठेंगे. स्टूडेंट प्रयोगात्मक परीक्षा से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: जब बीच सड़क में ही भिड़ गए किन्नरों के दो गुट, जमकर चले, लात-घूंसे-चप्पल और थप्पड़

ये है हेल्पलाइन नंबर
अगर कोई भी छात्र मदद चाहता है तो वह जानकारी ले सकता है. यह हेल्पलाइन नम्बर 31 जनवरी, रविवार को केवल एक दिन के लिए दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक खुली रहेगी. इस नंबर पर 9415664679 छात्र कॉल कर सकते हैं.

बोर्ड परीक्षा के आंकड़े  
हाईस्कूल में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी- 54,820
छात्र- 28,349, छात्राएं- 26,471
इंटर में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी - 50,580
छात्र-  26,051, छात्राएं- 24,529

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2020-21 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी. लखनऊ में 139 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 16 राजकीय, 77 सहायता प्राप्त और 46 स्कूल प्राइवेट हैं. इन पर 30 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news