UP में कांग्रस को एक और झटका, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह भी BJP में शामिल
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1095753

UP में कांग्रस को एक और झटका, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह भी BJP में शामिल

UP Vidhansabha Chunav 2022: पल्लवी सिंह कोई पहली पोस्टर गर्ल नहीं जो बीजेपी में शामिल हुई हैं, बल्कि इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हुई हैं. 

UP में कांग्रस को एक और झटका, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की तीसरी पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह भी BJP में शामिल

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कांग्रेस को और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' (Ladki hun lad sakti hun) की एक और पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह ने शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गई.

पल्लवी सिंह कोई पहली पोस्टर गर्ल नहीं जो बीजेपी में शामिल हुई हैं, बल्कि इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हुई हैं. दोनों ने बीजेपी में ज्वॉइन करने के बाद प्रियंका गांधी पर बड़े गंभीर आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़े: IPL Mega Auction 2022: अचानक नीचे गिरे नीलामी कराने वाले ह्यूज एडमीड्स, इस खिलाड़ी की लग रही थी बोली

प्रियंका मौर्य ने घूस लेने का लगाया था आरोप
प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस में धांधली चल रही है. उन्होंने लिखा था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी.

ये भी पढ़े: Indian Air Force Recruitment 2022: अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती; 10वीं पास करें अप्लाई

गौरतलब है कि यूपी में पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, 5वें चरण के लिए 27 फरवरी, 6वें चरण के लिए 3 मार्च और 7वें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा, जबिक 10 मार्च को नतीजे का ऐलान किया जाएगा.

Zee Salaam Live TV:

Trending news

;