Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1121008
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंVidhan Sabha results 2022: जानें यूपी समेंत पांचों राज्यों के चुनावी हाल; कौन सी पार्टी जमाए हुए है धाक

Vidhan Sabha results 2022: जानें यूपी समेंत पांचों राज्यों के चुनावी हाल; कौन सी पार्टी जमाए हुए है धाक

Vidhan Sabha Election results 2022: यूपी समेत 5 राज्यों के नतीजे जल्द आने वाले हैं. ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि कौनसी पार्टी रुझानों में दबदबा बनाए हुए है.

File Photo
File Photo

Vidhansabha Result 2022: हालही में जारी हुए रुझानों के जरिए पता चला है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकती है, जबकि भाजपा पार्टी उत्तराखंड और गोवा में बढ़त बनाए हुए है. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. दोपहर 12.20 बजे तक जारी चुनाव आयोग के अपडेट के मुताबिक, बीजेपी साफ तौर से पंजाब को छोड़कर उन सभी चार राज्यों में आगे बढ़ रही है, जहां चुनाव हुए थे, जिनमें यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं. पांचवें राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) आगे है.

यूपी चुनावी रूझान 2022

इलेक्शन कमीश के ज़रिए अपडेट किए गए रुझानों के मुताबिक, बीजेपी उत्तर प्रदेश में 248 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) 112 सीटों पर 31.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) 11 सीटों पर 3.46 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 12.9 फीसदी वोट शेयर के साथ पांच सीटों पर आगे चल रही है.

उत्तराखंड चुनाव रुझान 2022

उत्तराखंड में बीजेपी 44 फीसदी वोट शेयर के साथ 41 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस 39.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटों पर आगे चल रही है. बसपा 4.08 फीसदी वोट शेयर के साथ एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि दो निर्दलीय भी वहां आगे चल रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

गोवा चुनाव रुझान 2022

गोवा में, दोपहर 12.20 बजे तक, भाजपा 19 निर्वाचन क्षेत्रों में 33.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ, कांग्रेस 11 सीटों पर 22.94 प्रतिशत वोट शेयर के साथ, गोवा फॉरवर्ड पार्टी 1.44 प्रतिशत वोट शेयर के साथ एक सीट पर आगे चल रही हैं. इसके अलावा यहां महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) तीन सीटों पर 8.13 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं.

मणिपुर चुनाव रुझान 2022

इसी तरह मणिपुर में, भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है और राज्य में पार्टी की ओर से सत्ता बरकरार रखने की संभावना है, जबकि कांग्रेस केवल तीन सीटों पर, जनता दल (यू) एक सीट पर, कुकी पीपुल्स एलायंस एक सीट पर, नागा पीपुल्स फ्रंट छह सीटों पर आगे चल रही है। सात सीटों पर नेशनल पीपुल्स पार्टी और दो सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं.

पंजाब चुनाव रुझान 2022

पंजाब में, आप सभी राजनीतिक दलों से बहुत आगे है और पार्टी 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 42.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, कांग्रेस 17 सीटों पर 23.01 प्रतिशत वोट शेयर के साथ, बीजेपी दो सीटों पर 6.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छह सीटों पर 17.76 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news