इस मौके पर वज़ीर नंद कुमार नंदी ने कहा कि सूबाई हुकूमत वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर की सोच को आगे बढ़ाने के लिए पुरअज्म़ है.
Trending Photos
)
लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के नतीजों (UP Madarsa Board Result 2020) का ऐलान किया गया है. नतीजों का ऐलान करते हुए सूबाई वज़ीरे अक्लियती अमूर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत मदरसा बोर्ड के टॉपर को 1 लाख रुपये और 1 टैबलेट देगी.
यूपी मदरसा बोर्ड में टॉप करने वाले 40 तलबा को हुकूमत 1 लाख रुपये का ईनाम देगी. सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में हिसाब (मैथ), कंप्यूटर, साइंस सब्जेक्ट्स में टॉप 3 तलबा को 51 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा. इस मौके पर वज़ीर नंद कुमार नंदी ने कहा कि सूबाई हुकूमत वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर की सोच को आगे बढ़ाने के लिए पुरअज्म़ है. ऐसे में तलबा की हौसला अफज़ाई करने में हुकूमत कभी भी पीछे नहीं हटेगी.
क्या कहा था PM नरेंद्र मोदी ने
वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने 1 मार्च 2018 को इंडिया इस्लामिक कल्चर की जानिब से मुनाक्किद एक प्रोग्राम में कहा था,"हिंदुस्तान में सभी तबकों की तरक्की पर ध्यान दिया जाता है क्योंकि सबकी तरक्की से ही मुल्क की तरक्की मुमकिन होती है और लोगों की ज़िंदगी में खुशहाली आती है. उन्होंने कहा कि आज यहां इतनी बड़ी तादाद में आपके इकट्ठा होने से ज़ाहिर होता है कि आप सभी अपनी अगली नस्ल का सही हिदायत करना चाहते हैं. वज़ीरे आज़म ने कहा कि यह इस बात का भी इशारा है कि आप न सिर्फ नौजवानों की तरक्की चाहते हैं बल्कि उनके इंसान और इंसानियत मूल्यों की बात भी बिठाना चाहते हैं. मोदी ने कहा कि सभी तबकों की तरक्की और खुशहाली तभी आएगी जब हर मुस्लिम नौजवानों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर होगा.
UP मदरसा बोर्ड 2020 के टापर्स
इस साल सेकंडरी में टॉप करने वाले तलबा में कानपुर नगर के मदरसा इस्लामिया के मुहम्मद कैफ खान हैं. जो 89.33 फीसद नंबरों के साथ पहले मकाम पर रहे. उनके साथ ही बस्ती की हसीना खातून और कासगंज के गुलशन समेत 10 तलबा टॉप 10 में मुंतखब किए गए हैं.
सीनियर सेकेंडरी में रायबरेली के मदरसा इदारा-ए-शरिया यूपी खिन्नी ताला के तालिबे इल्म मोहम्मद नईम ने 96.80 फीसद के साथ टॉप किया. वहीं अमेठी की शबनूर बानो और शाहजहांपुर के मोहम्मद राशिद भी टॉप 10 की की फहरिस्त अपना मकाम बनाने कामयाब हुए.
कामिल में बदायूं के मदरसा अफ़ज़ल उल उलूम के मोहम्मद आदिल खान 83.06 नंबरों के साथ पहले मकाम पर रहे. इनके साथ कन्नौज की जेशमीन बानो और कन्नौज के ही मोहम्मद अफजल टॉप थ्री में रहे.
फाजिल के इम्तिहानात में बदायूं के सलीम अख्तर 83.75 फीसद नंबरों के साथ प्रथम रहे. जबकि रामपुर के मोहम्मद शाकिर और कन्नौज के मोहम्मद नासिर ने टॉप थ्री में अपना मकाम बना है.
Zee Salaam Live TV