Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam671314
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहल्द्वानी: घर जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे यूपी के मजदूर, बताई ये वजह

हल्द्वानी: घर जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे यूपी के मजदूर, बताई ये वजह

उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में क्वारंटीन किए गए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मज़दूर घर जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए.

हल्द्वानी: घर जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे यूपी के मजदूर, बताई ये वजह

विनोद कंडपाल/हल्द्वानी: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में क्वारंटीन किए गए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मज़दूर घर जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए. इसकी इत्तेला पाकर मौके पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी मजदूर मानने को तैयार नहीं हुए. मजदूरों का कहना था कि जब तक उन्हें घर नहीं भेजा जाएगा तब तक वो भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. मजदूरों कि मांग थी कि उन्हें अपने गांवों के खेतों में खड़ी फसलों की कटाई करने के लिए जाने दिया जाए.

सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत जगहों के रहने वाले 25 मजदूरों को हल्द्वानी स्टेडियम में क्वारंटीन किया गया है. इनमें से 9 लोगों ने कल से खाना नहीं खाया है. ये सभी लोग घर जाने की जिद को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए. सेक्टर मजिस्ट्रेट के मुताबिक मामले की जानकारी आला अफसरों को दी गई है. जिस पर आखिरी फैसला आला अफसरों और हुकूमत को ही लेना होगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश के ये मजदूर रानीखेत और दीगर जगहों में मजदूरी करते थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये लोग घर नहीं जा सके.

क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने बताया कि गांवों के खेतों में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है. घर में काम करने वाला उनके अलावा कोई नहीं हैं जिसकी वजह से उन्हें फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है. वहीं एक दीगर मजदूर ने बताया कि उसकी मां बीमार है और घर में कोई भी फसल की कटाई करने वाला नहीं है. मजदूरों ने कहा कि हम लोगों ने कई बार मुतअल्लिका अफसरों को मुश्किलात से आगाह कराया  लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news