Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam809146
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBusiness Leadership Summit:एक ऐसे PM का इंतेजार करना पड़ा जो बेटियों की बात करें: स्वाति सिंह

Business Leadership Summit:एक ऐसे PM का इंतेजार करना पड़ा जो बेटियों की बात करें: स्वाति सिंह

स्वाति सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भी बेटियों को इंतजार करना पड़ा कि ऐसे सीएम आएं जो गर्भ में पल रही बेटी की सुरक्षा का मुद्दा उठाएं.

Business Leadership Summit:एक ऐसे PM का इंतेजार करना पड़ा जो बेटियों की बात करें: स्वाति सिंह

लखनऊ: ज़ी मीडिया के खास प्रोग्राम Real Estate Conclave और Business Leadership Summit में योगी सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह और समाज सेवी और यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव ने अपनी राय रखी. एडीटर दिलीप तिवारी के साथ प्रदेश में महिलाओं की सिक्योरिटी के बारे में बात-चीत की. 

अपने बेबाक बयानों से जानीं जाने वाली स्वाति सिंह ने बात-चीत के दौरान कहा कि भले ही महिलाओं की आबादी आधी हो लेकिन जिद्दोजहद भरी रही है. स्वाति सिंह का कहना है कि समाज की सोच महिला को आगे बढ़ने से रोक रही है. उन्होंने कहा कि इस मुल्क की बेटियों को इंतजार करना पड़ा कि एक ऐसे प्रधानमंत्री आएं जो मुल्क में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करें. जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए शौचालय बनवाए. 

प्रदेश में भी शुरू हुईं कई योजनाएं
स्वाति सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भी बेटियों को इंतजार करना पड़ा कि ऐसे सीएम आएं जो गर्भ में पल रही बेटी की सुरक्षा का मुद्दा उठाएं. सरकार ने इसके तहत मुखबिर योजना की शुरुआत की. इसके अलावा, मौजूदा समय में भी महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत की गई. अगर गिनाने बैठें तो बहुत योजनाएं हैं जो सरकार ने शरू की.   

Add Zee News as a Preferred Source

हर सरकार में योजनाएं बनती हैं लेकिन अनुपालन कितनों का होता है
समाज सेवी अपरणा यादव का कहना रहा कि कोई भी सरकार आए उसकी नैतिक जिम्मेदारी है हर नागरिक की सुरक्षा करना. और हर सरकार में अच्छी योजनाएं हमेशा बनती रहती हैं. उनका अनुपालन कराना उनके अधिकारियों का काम है. इश सरकार में भी अचछी योजनाएं हैं. हमें पता चलती रहती हैं.  लेकिन बात यह है कि यह धरातल रप कितना उतर पाती हैं. NCRB का डेटा इसका प्रूफ है कि क्राइम रेट अभी भी ज्यादा है.

एजुकेशन सिस्टम से ही आएगा समाज में परिवर्तन
अपरणा यादव ने कहा कि सबसे जरूरी है कि समाज में कैसे परिवर्तन लाया जाए. परिवर्तन तभी आएगा जब एजुकेशन सिस्टम में चेंज आएगा. छोटी-छोटी बच्चियों के साथ भी घिनौने अपराध हो रहे हैं. इस नृशंस अपराध का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है. यह एक मानसिकता है जो अच्छे एजुकेशन रिफॉर्म से बदलेगी.

अपराधियों को सजा जरूर मिलेगी- स्वाती सिंह
यह पूछे जाने पर कि अभी भी बहुत ऐसे केस हैं जिसमें लड़कियों को सरे आम मार दिया जाता है. लव जिहाद जैसे जघन्य अपराधों में लड़कियों की जान जा रही है. इसको लेकर स्वाति सिंह ने कहा कि हमारी सरकार कभी नहीं कहती कि सब कुछ ठीक है. शुरू से ही सीएम योगी ने जीरो टॉलरेंस की बात कही है. किसी भी बेटी और महिला के साथ गलत होता है तो उसे हम उसे छोड़ेंगे नहीं. अपराधी को सजा जरूर मिलेगी. स्वाती सिंह ने ये भी कहा कि यह बहुत दुखद है कि महिलाओं को प्रताड़ना दी जाती है. इसके फेवर में न हम हैं न हमारी सरकार.

महिला सुरक्षा के मामले में नहीं होनी चाहिए राजनीति
अपरणा यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा का मामला किसी एक पॉलिटिकल सिस्टम से जुड़ा हुआ नहीं है. इसका ध्यान सबको देना होगा. सबको इसपर काम करना होगा. उन्होंने मुलायम सिंह का नाम लेकर बताया कि सपा साशन के दौरान नेता जी ने फूलन देवी को टिकट दिया और जितवाया भी. उस दौरान एक रेप पीड़िता दलित महिला एमपी बनी थी जो बहुत बड़ी बात है. ऐसा किसी पार्टी में नहीं हुआ. 

लड़की को नहीं लड़को को समझाओ गलती
अपरणा यादव ने कहा कि किसी महिला और बच्चे को लेकर पार्टी पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए. स्वाति सिंह का भी कहना रहा कि हर व्यक्ति को घर की महिलाओं को तैयार करना पड़ेगा. अपने घर से ही इसकी शुरुआत होनी चाहिए. तभी सुधार आएगा. ज्यादातर ऐसा होता है कि बदनामी के चक्कर में लड़की को दबा दिया जाता है. जबकि समाज को खुद सामने आना चाहिए और कहना चाहिए कि यह लड़के की गलती है. उसको सामने लाओ. हमें लड़की को इतना मजबूत बनाना चाहिए कि वह बिना डरे अपनी बात रख सके.

पिछली सरकार का अधूरा काम सीएम योगी ने पूरा कराया
ओवर कॉन्फीडेंस की बात पर स्वाति सिंह ने कहा कि अति आत्मविश्वास भाजपा के किसी कार्यकर्ता में नहीं है. 'काम बेलता है' सपा की ही नारा था. वह सपा कर के दिखा नहीं पाई. ये पूछने पर कि सपा तो यह कहती है कि काम सपा ने किया, बीजेपी ने सिर्फ फीते कटवाए. इसपर स्वाति ने कहा कि इस बात से तो खुश होना चाहिए कि सपा जो काम अधूरा छोड़ कर चली गई थी, उसे भाजपा ने पूरा किया. ज्यादातर सरकारें ये कहती हैं कि पिछली सरकार का काम है इसे छोड़ दो. लेकिन सीएम योगी ने ऐसा नहीं किया. स्वाति सिंह ने कहा कि वह सीएम योगी का धन्यवाद करना चाहेंगी कि कि उन्होंने द्वेष की भावना में पुराना काम न छोड़ कर प्रदेश के विकास पर ध्यान दिया. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news