Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2137008
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP News: उमा भारती ने क्यों कहा, अयोध्या जैसा नहीं होगा, मथुरा काशी का हाल; जानें पूरा मामला

UP News: उमा भारती ने क्यों कहा, अयोध्या जैसा नहीं होगा, मथुरा काशी का हाल"; जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है. भगवान राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं. इस बीच मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या में लोगों का तांता लग रहा है. इस बीच बीजेपी नेता उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है.

UP News: उमा भारती ने क्यों कहा, अयोध्या जैसा नहीं होगा, मथुरा काशी का हाल"; जानें पूरा मामला

UP News: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद मथुरा और काशी में भी मंदिर बनाने की मांग तेज हो गई है. राम मंदिर की दर्शन करने पहुंची मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और भाजपा की फायर ब्रांड लीडर उमा भारती ने चौंकाने वाला बयान दिया है. "उन्होंने कहा, इस बार राम मंदिर की तरह कोई आंदोलन नहीं होगा, क्योंकि सभी सबूत मौजूद हैं."

उमा भारती ने क्या कहा?
मीडिया से बाचतीच करते हुए उन्होंने कहा, '''जिस तरह अयोध्या में हुआ, वैसे ही काशी मथुरा भी हो जाएगा. इसको लेकर आंदोलन की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां पर तो खुदाई के बाद सबूत मिले, लेकिन मुथरा और काशी में तो खुदाई के बिना ही सबूत मौजूद हैं. इन सबूतों को आधार बनाकर अदालत जो भी फैसला लेगा, हम उसे मानेंगे, लेकिन मेरी आस्था यही रहेगी कि वहां पर मंदिर का निर्माण हो. इस मुल्क का मुसलमान हिंदू के बराबर कानून का अधिकार रखता है. कोर्ट जो भी फैसला सुनाए इसको वो एक्सेप्ट करते हैं." 

इस बार बीजेपी 400 पार
देश में कुछ ही महीनों में आम चुनाव होने हैं. पत्रकारों ने लोकसभा इलेक्शन को सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "इस बार के इलेक्शन में सभी का सूपड़ा साफ होगा. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि एनडीए 400 पार जाएगा, मैं कहतीं हूं कि अकेले भाजपा 400 पार जाएगी. कांग्रेस सिर्फ 15 से 20 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी."

राहुल गांधी को लेकर बोला हमला
इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा,  "जिसने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया हो उसे न राम लहर दिखेगी और उसके हिलोरे. इस मुल्क की धरती पर अनादिकाल से लेकर अंतकाल तक राम हैं."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news