)
UP Night Curfew Timing Changed: उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona) के मामलों में कमी के मद्देनज़र आज से रात के दौरान कर्फ्यू का वक्त बदल दिया गया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब कर्फ़्यू का वक्त रात 11 बजे से किया गया है, जबकि इससे पहले कोरोना की वजह से रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ़्यू लागू था, अब इस समय में बदलाव किया गया है.
सोमवार से स्कूल भी खुल रहे हैं
इससे के साथ ही यूपी में सोमवार से स्कूल भी खोले जा रहे हैं. अब नर्सरी से लेकर क्लास-8 तक के स्कूल भी 14 फरवरी से खोल दिए गए हैं. इससे पहले हफ्ते में क्लास-9 से 12 तक के स्कूल और सभी कॉलेज में भी क्लासेस शुरू कर दी गई थीं.
100 फीसदी क्षमते के साथ खुलेंगे सरकारी कार्यालय
वहीं, कोरोना के घटते मामलों के देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के भी आदेश दे दिए हैं. सरकारी काम में जनता को जो बाधाएं आ रही थीं, अब वह कम हो जाएंगी क्योंकि कर्माचारी दफ्तरों में वापस आ रहे हैं.
यूपी में कोरोना की मौजूद सूरते हाल
गौरतलब है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,776 नए कोरोना के मामले सामने आए जबकि दस लोगों की मौत हुई है. वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 3,101 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. अब राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 20,18,074 हो गई है. जबकि अब तक कुल 23,391 कोरोना संक्रमितों की मौत पूरे कोविड काल के दौरान राज्य में हुई है.
देखिए वायरल वीडियो...