Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam746256
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP: 50 की उम्र पार कर चुके पुलिस अहलकार होंगे रिटायर, DGP ने दीं हिदायात

UP: 50 की उम्र पार कर चुके पुलिस अहलकार होंगे रिटायर, DGP ने दीं हिदायात

पचास की उम्र पार कर चुके सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर ओहदे तक के ​पुलिस अहलकारों की स्क्रीनिंग होगी. स्क्रीनिंग के बाद जो पुलिस अगसताक अहल पाए जाएंगे, उन्हें रिटायर्ड कर दिया जाएगा.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की हिदायात के बाद पुलिस महकमे ने 50 से ज्यादा उम्र के अहलकारों (कर्मियों) को लाज़मी रिटायरमेंट दिए जाने के लिए काग़जी कार्रवाई शुरू कर दी है. डीजीपी हेडक्वार्टर ने सभी जोन के एडीजी, लखनऊ और नोएडा पुलिस कमिश्नर को इस से मुतअल्क में खत लिखा है, जिसके मुताबिक 31 मार्च 2020 को 50 साल की उम्र पूरी कर चुके पुलिस अहलकारों की स्क्रीनिंग कराए जाने की हिदायात दी गई हैं.

पचास की उम्र पार कर चुके सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर ओहदे तक के ​पुलिस अहलकारों की स्क्रीनिंग होगी. स्क्रीनिंग के बाद जो पुलिस अगसताक अहल पाए जाएंगे, उन्हें रिटायर्ड कर दिया जाएगा. इससे पहले भी इस तरह के तीन खत लिखे जा चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती है. इस बार सीएम ने DGP को कार्रवाई के सख्त हिदायात दी हैं. 

इससे पहेल डीजीपी हेडक्वार्टर ने रेंज व ज़ोन दफ्तरों और पुलिस युनिटों से 50 की उम्र पार कर चुके अहलकारों की फहरिस्त हर हाल में 30 जून तक मुहैया कराने के लिए कहा था. तब डीजीपी हेडक्वार्टर में काम करने वाले एडीजी स्थापना पीयूष आनंद ने खत भेजकर कहा था कि 31 मार्च 2019 को 50 साल और इससे ज्यादा की उम्र पूरी कर रहे अहलकारों को लाज़मी तौर पर सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग की कार्यवाही नियमानुसार करा ली जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

कानून में ऐसे इंतेज़ामात है कि अप्वाइंटिंग अथॉरिटी किसी भी वक्त किसी सरकारी कारकुन को (चाहे वह मुस्तकिल हो या आर्ज़ी) नोटिस दिए बगैर कोई वजह बताए बगैर उसके 50 साल की उम्र हासिल कर लेने के बाद रिटायर हो जाने की तवक्को कर सकते हैं. इसी कानून के तहत वक्त वक्त पर हुकूमत हुक्म जारी करके तकर्रुरी हुक्काम से अहल अहलकारों की निशांदगी करके रिटायर करने को कहा जाता रहा है. पुलिस हेडक्वार्टर सतह पर इस कार्रवाई के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनी हुई है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news