High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड की दिक्कत से आज बहुत से लोग परेशान हैं. लोग इस परेशानी से निजात पाने के लिए दवाइयां ले रहे हैं. लेकिन आपको बता दें दवाइयों के साथ डाइट को सही करना भी बेहद ज़रूरी है.
Trending Photos
)
High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड की दिक्कत से आज बहुत से लोग परेशान हैं, इस दिक्कत की लक्षणों की बात करें तो इसमें लोगों को जोड़ों में दर्द, जोडों का जाम होना और सूजन जैसी दिक्कतें होती हैं. यह बीमारी लोगों में काफी आम तौर पर देखने को मिल रही है. आज हम बताने वाले हैं कि युरिक एसिड बढ़ने का इलाज क्या है और यह बीमारी क्यों होती है.
अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आप डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं. इसके साथ अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. इस बीमारी में दवाई के साथ डाइट का सही होना बेहद ज़रूरी है. तो चलिए जानते हैं कि आपको किन चीजों का परहेज करना है और क्या चीजें खानी है.
पोर्क, फिश, शेलफिश, मटन, गोभी, मटर, मशरूम, राजमा, उड़द, चना और हरी मसूर का सेवन ना करें. इन सब चीजों में प्योरीन पाया जाता है जो आपके यूरिक एसिड की दिक्कत को और बढ़ा सकता है.
कई रिसर्च में देखा गया है कि मीठी चीज़ें यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करती हैं. बाहर मिलने वाले पैक्ड फूड का सेवन ना करें, साथ ही मीठी चीज़ों को भी ना खाएं और ना पिएं
जिन लोगों का वजन ज्यादा है वह अपना वजन कम करें. क्योंकि फैट सेल्स यूरिक एसिड ज्यादा बढ़ाने का काम करती हैं. इसके साथ अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स का इस्तेमाल करें. फाइबर बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने का काम करता है और साथ ही खून में शुगर लेवल को कम करता है.
लोगों को यूरिक एसिड बढ़ने की दिक्कत खराब खानपान, स्ट्रैस और वजन ज्यादा होने की वजह से होती है. बहुत से लोगों में यह बीमारी जेनेटिकली देखने को मिलती है. जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा होता है उन लोगो में किडनी फेल होना, डाइबिटीज और कैंसर होने की आशंका रहती है.
Zee Salaam Live TV