Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752155
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, भारत पाकिस्तान सीजफायर को तैयार!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, भारत पाकिस्तान सीजफायर को तैयार!

India Pakistan War Update: भारत पाकिस्तान में जारी तनाव पर कुछ हदतक विराम लगता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मैसेज शेयर कर भारत- पाकिस्तान में पूरी तरह से युद्धविराम का ऐलान किया है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में जारी संघर्ष के बीच बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक मैसेज शेयर कर दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने तुरंत प्रभाव से पूर्ण युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है.

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह फैसला सामूहिक समझदारी और परिपक्व सोच का नतीजा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मामले में शांति और स्थिरता लाने के लिए प्रतिबद्ध था और यह सीजफायर उसी दिशा में एक मजबूत कदम है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,"अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से युद्धविराम पर सहमति जताई है." उन्होंने आगे लिखा, "दोनों देशों के जरिये शानदार सूझबूझ दिखाने कि लिए बहुत मुबारकबाद. इस विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद."

Add Zee News as a Preferred Source

भारत और अमेरिका में सीजफायर पर सहमति की खबरों की विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि कर दी है. यह सीजफायर आज शनिवार (10 मई) शाम 5 बजे से लागू हो गया. दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत की 12 मई को होगी.

भारत ने की सीजफायर की पुष्टि

सीजफायर और ऑपरेशन सिंदूर की सूचना देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस ऑफ पाकिस्तान और डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस ऑफ इंडिया में आज दोपहर को युद्ध विराम पर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष फायरिंग रोकने और जमीन, समुद्र और हवाई रास्ते होने वाले मिलिट्री एक्शन को रोकने पर पूरी तरह से सहमति जताई है, जो शाम 5 बजे से लागू हो गया. 

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों को इसको लेकर खास दिशा निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस इस मुद्दे पर सोमवार (12 मई) को दोपहर 12 बजे दोबारा बातचीत करेंगे. दोनों में युद्धविराम के बाद थोड़ी देर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

ये भी पढ़ें: ओवैसी ने कहा, इस्लाम सिर्फ पाकिस्तान का मुखौटा है; बंगाली मुसलमानों को मानते थे सूअर!

 

TAGS

Trending news