Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2680089
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंGhaziabad News: कब्रिस्तान के पास बने शिवलिंग की पूजा; साथ में दी आन्दोलन की चेतावनी

Ghaziabad News: कब्रिस्तान के पास बने शिवलिंग की पूजा; साथ में दी आन्दोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के कलछिना में एक कब्रिस्तान में कुछ दिनों पहले एक शिवलिंग प्रकट होने के दावा किया गया था. होली के मौके पर वहां लोगों ने पूजा- पाठ की और साथ में प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि शिवलिंग का ठीक से रख-रखाव न होने पर वो आन्दोलन करेंगे.

Ghaziabad News: कब्रिस्तान के पास बने शिवलिंग की पूजा; साथ में दी आन्दोलन की चेतावनी

Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में कब्रिस्तान के पास बने शिवलिंग पर आज हिंदू संगठन के लोगों ने पहुंच कर होली मनाई है. यह खबर गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के कलछिना इलाके की है, जहां कब्रिस्तान में सैकड़ो साल पुराना शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था. शिवलिंग की रखरखाव को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताने के साथ-साथ प्रशासन को बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी थी.
 
हिंदू संगठनों की नाराजगी के बाद कब्रिस्तान में बने हुए पीर की मजार से शिवलिंग को अलग कर दिया गया था. शिवलिंग के चारो तरफ बाउंड्री बनाकर उसे कब्रस्तिान से अलग कर दिया गया था. जहां आज होली के मौके पर सभी गांव के लोग भक्ति भाव से पूजा करने पहुचें हैं.

गावं के लोगों ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए शिवलिंग के साथ भजन और गीत गाकर होली मना रहे हैं. उनकी गीतों, जयकारों और शिव घोष की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है. शिवलिंग के पास मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि काफी वक़्त से यहां पूजा-पाठ बंद थी, और शिवलिंग की हालत भी खराब स्थिति में थी.
लोग वहां शिवलिंग को रंग लगाते हुए, आरती और मंत्र उपचार करते हुए, और गीत को गाकर अपनी खुशी जाता रहे हैं. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि बाउंड्री वॉल बनाकर शिवलिंग को कब्रिस्तान से अलग करवाने के बाद से यहां पहली दफा इतने धूम-धाम से पूजा की जा रही है. हालांकि पूजा, पहले भी की जाती थी

गांव के लोगों का यह भी कहना है मंदिर डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना है. पिछले काफी अरसे से यहां काफी बेकार हालात में था. ऐसे में हिंदू संगठनों ने यहां आवाज उठाकर इसकी देखरेख का काम शुरू किया है. आज होली पर वह अपनी होली अपने प्रभु भगवान भोले शंकर यानी की शिवलिंग के साथ मना रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

 

TAGS

Trending news