Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2716845

हज करने गए एक मुस्लिम नौजवान को जिहादी बनाने की कोशिश, CAA और NRC के नाम पर कर रहे थे ब्रेन वॉश

Uttar Pradesh News: हज-उमराह पर गए मेरठ का एक नौजवान ने दावा किया है कि उसे जिहादी बनने के लिए ब्रेन वॉश किया जा रहा था, और सीरिया भेजने की कोशिश की जा रही थी. पूरी जानकारी के लिए स्क्रॉल करें. 

 

 

हज करने गए एक मुस्लिम नौजवान को जिहादी बनाने की कोशिश, CAA और NRC के नाम पर कर रहे थे ब्रेन वॉश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रेदश के एक मुस्लिम नौजवान अली मुर्तजा ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. उसने दावा किया है कि सऊदिया में उसे जिहाद के लिए उकसाया जा रहा था. सीएए, एनआरसी के नाम पर उसका ब्रेन वॉश करने की कोशिश की जा रही थी, और सीरिया जाकर जिहाद करने के लिए बोला जा रहा था. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक नौजवान अली मुर्तजा इस साल 26 मार्च को हज-उमराह करने के लिए सऊदी गया हुआ था. वहां वह किसी वजह से फंस गया था. इस दौरान मुर्तजा को शहजाद नाम का एक नौजवान उसे जिहादी बनाने के लिए तरह-तरह का लालच दे रहा था, और भारत में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के नाम पर उसे भड़काने की कोशिश कर रहा था. हालांकि अली मुर्तजा दोस्तों की मदद से भारत वापस आ गया है. मुर्तजा के पिता ने स्थानिय पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 

अली मुर्तजा ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि उमराह के नाम पर नौजवानों को सऊदी लाया जाता है, और जिहाद की लड़ाई लड़ने के लिए सीरिया और दीगर अरब मुल्कों में जाने के लिए मजबूर किया जाता है. मुर्तजा का एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें वह जिहाद के लिए हज पर नौजवानों का ब्रेन वॉश करने का चौंका देने वाला खुलासा किया है. वीडियो में मुर्तजा ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री से वापस बुलाने की गुहार लगाई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट के कई मुल्कों में गृह युद्ध कई सालों से चल रहा है. इन मुल्कों में जिहादी तंजीमे सरकार के खिलाफ लड़ रही है. उनका मानना है कि वह जिहाद कर रहे हैं, और इस्लामिक मान्यताओं के तहत  खिलाफत लाने का दावा करते हैं.

TAGS

Trending news