Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2724557
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअलीगढ़ में मुस्लिम पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, लेकिन पत्नी गैर मर्द के साथ फरमाती दिखी इश्क

अलीगढ़ में मुस्लिम पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, लेकिन पत्नी गैर मर्द के साथ फरमाती दिखी इश्क

Uttar Pradesh News: अलीगढ़ के 40 वर्ष के एक मुस्लिम व्यक्ति की पत्नी अचानक अपने घर से लापता हो गई. पति ने चिंतित होकर पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी, लेकिन कुछ दिन बाद उनकी पत्नी किसी और मर्द के साथ ताजमहल घुमते हुए दिखी. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

अलीगढ़ में मुस्लिम पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, लेकिन पत्नी गैर मर्द के साथ फरमाती दिखी इश्क

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मुस्लिम व्यक्ति अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में करता है, लेकिन कुछ दिन बाद उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ ताजमहल घुमते हुए दिखाई देती है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शाकिर नाम का 40 साला एक मुस्लिम व्यक्ति ने गुजिश्ता 18 अप्रैल को रोरावार पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी अंजुम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था, जब बिते 15 अप्रैल को अपने घर लौटा तो दरवाजे पर लॉक लगा हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को खोजने की कोशिश की , नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी.

रोरावार थाना इंचार्ज शिव शंकर गुप्ताने बताया कि शाकिर ने अपनी पत्नी के साथ चार बच्चों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की रिपोर्ट 18 अप्रैल को दर्ज करवाया था. उन्होंने यह भी दावा किया की शाकिर को उनके पड़ोसियों ने बताया था कि पत्नी अंजुम कीमती सामन को लेकर चली गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया रोपोर्ट के मुताबिक शाकिर के एक रिश्तेदार ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लापता अंजुम को किसी गैर मर्द के साथ ताजमहल को घुमते देखा. थाना इंचार्ज गुप्ता ने शक जताया है कि अंजुम का उस अज्ञात मर्द के साथ संबंध हो सकता है, और अंजुम पति शाकिर की गैर मौजूदगी में भागने का फैसला की होगी. हालांकि पुलिस अंजुम और वीडियो में दिख रहे शख्स को तलाशने की कोशिश में लगी हुई है.

गौरतलब है कि अलीगढ़ में हाल ही में एक होने वला दामाद अपनी सास के साथ फरार हो गया, बता दें कि बिते 16 अप्रैल को उस नौजवान की शादि होने वाली थी, लेकिन अपनी होने वाली सास के इश्क होने के बाद गुजिश्ता 6 अप्रैल को होने वाले सास और दमाद दोनों रफुचकर हो गए. अब यह खबर मीडिया की सुर्खी बनी हुई है.

TAGS

Trending news