मुल्ज़िम शहजाद दिसंबर से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. शहजाद गाजियाबाद के नेकपुर मुरादनगर का रहने वाला है.
Trending Photos
)
मेरठ: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की नोएडा टीम और मेरठ नौचंदी थाना पुलिस के एक ज्वाइंट ऑपेरशन में सनीचर को गाजियाबाद के नेकपुर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के मेंबर मुफ्ती शहज़ाद को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी दिसंबर 2019 में मेरठ में शहरियत तरमीमी कानून (CAA) की मुखालिफत में हुए तशद्दुद के सिलसिले में की गई है.
मुल्ज़िम शहजाद दिसंबर से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. शहजाद गाजियाबाद के नेकपुर मुरादनगर का रहने वाला है. शुरुआती दिनों में उसने मौलवी के तौर पर काम किया. इसके बाद साल 2019 में उसने मेरठ में पीएफआई का दफ्तर खोला था. मेरठ के अपने इस दफ्तर से शहजाद पीएफआई के लिए भर्ती करता था.
शहजाद के खिलाफ गाजियाबाद के मुरादनगर और मेरठ के नौचंदी पुलिस थाने में मुकदमे दर्ज थे. शहजाद पर सीएए और एनआरसी की मुखालिफत में मुज़ाहरिों के दौरान भड़काऊ पोस्टर लगाने का इल्ज़ाम है. मेरठ सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शहजाद की गिरफ्तारी नेकपुर में उसके घर से हुई. शहजाद के बैंक खाते से लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है.
Zee Salaam Live TV