Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2763934
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशहजाद तस्करी की आड़ में ISI के लिए करता था काम, ATS ने किया गिरफ्तार

शहजाद तस्करी की आड़ में ISI के लिए करता था काम, ATS ने किया गिरफ्तार


LUCKNOW NEWS: हरियाणा के बाद अब लखनऊ में पाकिस्तानी जासूस के खिलाफ प्रशासन ने निगरानी कर शहजाद नामक जासूस आज 19 मई को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. शहजाद कई सामानों की तस्करी के बहाने पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम करता था. शहज़ाद ने भारत की तरफ से ISI एजेंटों को 'भारतीय सिम कार्ड' भी दिया करता था.

शहजाद तस्करी की आड़ में ISI के लिए करता था काम, ATS ने किया गिरफ्तार

LUCKNOW NEWS: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद से सराकर भारत-विरोधी पोस्ट और पाकिस्तानी जासूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में लखनऊ की एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने शहजाद नामक एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है. जासूस तस्करी के बहाने से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता था. 

एटीएस के मुताबिक शहजाद मुरादाबाद का रहने वाला है. वह कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और कई सामान की भारत-पाक सीमा के पार अवैध तरह से तस्करी करता था. जासूस तस्करी के आड़ में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम भी करता था. ATI ने बताया, "शहज़ाद के  ISI Agent से अच्छे संबंध हैं और वह लगातार उनके संपर्क में रहता था. उसने पाक की खुफिया एजेंसी के साथ भारत की सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारियां शेयर की हैं."

तस्करी के बहाने जासूसी किया  
इस खबर की पुष्टि के बाद ATS लखनऊ में आईपीसी की धाराओं 148 और 152 के तहत आज 19 मई को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है. कानून के मुताबिक शहजाद को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. एटीएस ने यह भी बताया कि शहज़ाद भारत में मौजूद आईएसआई एजेंटों को पैसे भी दिया कराता था. ATS ने कहा, "वह रामपुर ज़िले और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों से लोगों को तस्करी के बहाने पाकिस्तान भेजता था, ताकि वे ISI के लिए काम कर सकें. आईएसआई इन लोगों के वीज़ा की व्यवस्था करता था. शहज़ाद ने भारत की तरफ से आईएसआई एजेंटों को 'भारतीय सिम कार्ड' दिए ताकि वे भारत के खिलाफ जासूसी कर सकें."

Add Zee News as a Preferred Source

हरियाणा में भी कई जासूस गिरफ्तार 
इससे पहले 17 मई को हरियाणा में भी कई पाकिस्तान जासूसों को गिरफ्तार किया गया था. हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर के मुताबिक ये गिरफ्तारियाँ राज्यभर में बढ़ी निगरानी और सतर्कता का परिणाम हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी कपूर ने कहा, "गिरफ्तारियाँ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद की गई हैं, जिसके तहत राज्य की अलग-अलग जिलों में देशविरोधी तत्वों को पकड़ा गया. केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर ये कार्रवाई की गई, और सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है."

TAGS

Trending news