Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2723087
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंवक्फ एक्ट के खिलाफ नहीं कर सकते प्रोटेस्ट; बागपत में इतने मुसलमानों पर दर्ज हुआ मामला !

वक्फ एक्ट के खिलाफ नहीं कर सकते प्रोटेस्ट; बागपत में इतने मुसलमानों पर दर्ज हुआ मामला !

Uttar Pradesh News: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट करना UP पुलिस के लिए नाकाबिले बर्दास्त है. इसीलिए प्रोटेस्ट करने पर अनुमति, और कानून व्यवस्था की आड़ में मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला बागपत का है, जहां वक्फ कानू के खिलाफ प्रोटेस्ट करने पर 56 लोगों पर कार्रवाई की गई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

वक्फ एक्ट के खिलाफ नहीं कर सकते प्रोटेस्ट;  बागपत में इतने मुसलमानों पर दर्ज हुआ मामला !

Uttar Pradesh News: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुल्क भर में मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रेदश के बागपत में भी इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन यूपी प्रशासन ने प्रोटेस्ट में शामिल 56 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्रशासन के इस कार्रवाई पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में पिछले जुमे के दिन नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने 21 नामजद और 35 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ न्याय संहिता की धारा 189 और 292 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

हालांकि की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रोटेस्ट बिल्कुल शांतिपूर्वक किया गया था. नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर इस कानून का विरोध किया था, और  वक्फ कानून के खिलाफ नारे लगाते हुए विवादित कानून को वापिस लेनी की मांग की गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि प्रोटेस्ट की वीडियो वायर होने के बाद पुलिस ने बिना इजाज़त जुलसूज निकालने,सामूहिक रूप से इकट्ठा, उपद्रव की आशंका होने की धाराओं में कार्रवाई की है. इससे पहले यूपी में कई जगहों पर वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट करने, हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध जाहिर करने पर भी कार्रवाई की गई है, और नोएडा में मौजूद कई मस्जिदों को नोटिस भेजकर 50 हजार का मुचल्का भरने का निर्देश दिया था. 

TAGS

Trending news