Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2686352
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसपा विधायक जाहिद बेग जेल में, सरकार ने नोटिस भेजकर मांगा इस बात का जवाब

सपा विधायक जाहिद बेग जेल में, सरकार ने नोटिस भेजकर मांगा इस बात का जवाब

 
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग समेत तीस लोगों को प्रशासन ने तालाब कब्जा करने और उस पर मकान बनाने के मामले में नोटिस भेज कर जवाब मांगी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

सपा विधायक जाहिद बेग जेल में, सरकार ने नोटिस भेजकर मांगा इस बात का जवाब

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश भदोही से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के भदोही में मौजूद एक तालाब पर कब्जा कर समाजवादी पार्टी के एक विधायक समेत 30 लोगों ने आलिशान मकान बना लिया है. इस मामले की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने सभी आरोपियों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है.

दरअसल, भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग समेत 30 लोगों पर इल्जाम है कि वे भदोही में मौजूद एक तालाब पर कब्जा कर के आलिशान मकान बनवाया है. तालाब पर कब्जे का मामला अब तूल पकड़ चुका है.  मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सभी मुल्जिमों को नोटिस भेज कर जवाब माँगा है. बात दें कि विधायक जाहिद बेग फिलहाल किसी दूसरे मामले में जेल में बंद है. दावा है कि तालाब की टोटल जमीन 1 बीघा है, जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार के वक्त प्रशासन की मिलीभगत से कब्जा कर लिया गया था. 

गौरतलब है कि तालाब पर कब्जा कर बनाए गए मकान में पिछले साल एक नाबालिग नौकरीनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. वहीं, कुछ दूसरे नौकरानियों को मुक्त कराया गया था. उस वक्त भी यह मकान सुर्खियों में था. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी मुल्जिमों से तय वक्त में जवाब मांगा है. साथ ही तय वक्त में जवाब न मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

भदोही के एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी ने बताया है कि प्रयागराज के नैनी जेल में बंद सपा विधायक ज़ाहिद बेग ने हमारे न्यायालय में इस नोटिस को खत्म करने और मुकदमे को निरस्त करने की मांग की है. उनका कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेषवश से की जा रही है. एसडीएम ने कहा है कि गढ़ही तालाब के मामले में विधायक सहित कुल 30 लोगों को नोटिस भेजा गया है, और महीनों बाद केवल 5 कब्जे धारकों ने ही जवाब दिया है, जिसमें विधायक जाहिद बेग भी है. अभी फिलहाल सभी ने उस पर तारीख ली हुई है, इस बाबत सभी की आपत्ति आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

TAGS

Trending news