Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक के ज्यादातर मुसलमान पहले हिंदू ही थे, पूरी जानकारी के लेए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा के एक मंत्री ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक के मुसलमान पहले हिंदू थे. उन्होंने गाजीपुर में रहने वाले पठानों को भी हिंदू बताते हुए दलील दी कि है, क्योंकि उनके रीति रिवाज संस्कृति से मेल खाते हैं, इस लिए वह पहले हिंदू रहे होंगे.
दरअसल, बीजेपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह UP के बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में ऑर्गेनाइज्ड स्क्रिय सदस्य सम्मेलन में पहुंचे थे. इस प्रोग्राम में उन्होंने एक बयान देते हुए कहा कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक के मुसलमान पहले हिंदू थे. उन्होंने कहा कि इन इलाकों के लोग आज भी बहुत से मुसलमान, राजपुत सरनेम जैसे- राणा, तोमर, चौहान अपने नाम के साथ लगाते है.
उन्होंने कहा की बहुत से मुसलमान अपने नाम में राणा का टाइटल लगा कर बताते है कि वह राणा के वंशज है. इस बीच उन्होंने उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने नाम में राणा लगाते थे, कि हम राणा के वंशज है. उन्होंने आगे कहा कि की बहुत से मुसलमान अपने-आप को पृथ्वीराज चौहान का वंशज बताते है. जिससे यह साबित होता है कि कहिं न कहिं ये लोग इतिहास में हिंदू थे. उन्होंने गाजिपुर के पठानों का भी जिक्र किया और कहा कि गाजीपुर में बहुत से पठान रहते है, जिनकी रीति रिवाज हिंदू स्संकृति से जुड़े हुए है.
गौरतलब है कि बीजेपी के कई बड़े नेता और RSS चीफ मोहन भागवत हमलेशा कहते रहते हैं कि भारत के मुसलमान असल में पहले हिंदू थे, जो विदेशी आक्रमनकारियों और कई दूसरे वजहों से मुसलमान बन गए थे.