Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam667860
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद 660 , मरने वालों की तादाद हुई 8

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद 660 , मरने वालों की तादाद हुई 8

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 660 हो गई है. मंगल को 102 नये मामले सामने आये. मेहकमा सेहत के मुताबिक 660 में 375 मरीज़ दिल्ली में हुए मज़हबी जलसे से लौटे या फिर उनके राब्ते में आए हुए लोग हैं.

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद 660 , मरने वालों की तादाद हुई 8

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 660 हो गई है. मंगल को 102 नये मामले सामने आये. मेहकमा सेहत के मुताबिक 660 में 375 मरीज़ दिल्ली में हुए मज़हबी जलसे से लौटे या फिर उनके राब्ते में आए हुए लोग हैं. वायरस के मामले उत्तर प्रदेश के 75 में से 44 जिलों के हैं.

मंगल को हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए उत्तर प्रदेश मेहकमा सेहत ने बताया कि रियासत में 10661 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है. मंगल को तीन और मरीजों की मौत के साथ रियासत में मरने वालों की तादाद बढ़कर आठ हो गई है. अब तक आगरा में कुल 3 मरीज़ दम तोड़ चुके हैं. जबकि बस्ती, मेरठ, बुलंदशहर, वाराणसी और मुरादाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है. मेहकमा सेहत के मुताबिक ये मरीज़ पहले से ही किसी न किसी बीमारी से मुतास्सिरी थे.

अच्छी बात ये है कि 660 में से 49 मरीज़ इलाज के बाद पूरी तरह सेहतमंद हो गए हैं, जिन्हें घर भेज दिया गया है. मेहकमा सेहत के मुताबिक कोरोना की टेस्टिंग तेजी से की जा रही है और वायरस ना फैले इसके लिए भी हर सतह पर कदम उठाए जा रहे हैं. टेस्ट की तादाद में इजाफा करते हुए पीर को 2634 नमूनों की जांच की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

अब तक 15 जिलों के अलग-अलग थानों के तहत 149 हॉटस्पॉट इलाकों की निशांदही की गई है. उसमें 1 लाख 75 हजार 285 मकान और 10 लाख 5 हजार 762 लोगों की निशांदही की गई है. इन हॉटस्पॉट्स से कोरोना के 443 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

मेहकमा सेहत ने सभी लोगों से गाइड लाइन फॉलो करने की अपील की है. साथ ही चेहरा को ढककर घर से बाहर निकलने की हिदायत दी है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news