)
नई दिल्ली:हम्माद अहमद: यूपी में मानो दरिंदे बेखौफ घूम रहे हैं ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पहले हाथरस उसके बाद बलरामपुर और फिर उसके बाद आजमगढ़ में 9 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है. पड़ोस के नौजवान पर इल्ज़ाम है कि उसने बहला फुसला कर बच्ची को अपने घर ले गया और फिर उसका रेप किया. शदीद तौर पर जख्मी मासूम ने घर वालों को आप बीती बताई. जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखइल करवाया गया. वहीं, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली इलाके की है.
वहीं यूपी में लगातार रेप की वारदात सामने आने के बाद सियासत भी गरमा गई है. इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा की जानिब से यूपी हुकूमत पर निशाना साधा गया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हाथरस जैसी लरज़ा खेज़ वारदात बलरामपुर में हुई. लड़की का रेप कर पैर और कमर तोड़ दी गई. आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई. यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं. मार्केटिंग, बयानों से कानून इंतेज़ामात नहीं चलते, ये सीएम की जवाबदेही का वक्त है अवाम को जवाब चाहिए.
यूपी में मुसलसल हो रही इस्मतदरी और रेप की वारदात पर राहुल गांधी ने बीजेपी हुकूमत पर ज़ोरदार हमला बोला है. कांग्रेस के साबिक़ सद्र राहुल गांधी ने ट्वीट के ज़रिए यूपी हुकूमत पर निशाना सधा है...उन्हों ने ट्वीट किया कि UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और हुकूमत की सीनाज़ोरी जारी है. कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली. भाजपा का नारा 'बेटी बचाओ' नहीं, 'तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ' है.
वहीं यूपी के साबिक सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हुकूमत पर निशाना साधा- उन्होंने लिखा- हाथरस की महलूका के अहलेख़ाना को हुकूमत के हुक्म पर हुक्काम ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा है. अब अवाम भी ऐसे ही इन हुक्मरानों को दौड़ा-दौड़ाकर इंसाफ़ की चौखट तक खींच के ले जाएगी. बीजेपी के बैड गुड गवर्नेंस का असली रंग अवाम देख रही है. कपटियों का लबादा उतरते अब देर नहीं लगेगी.
यूपी में गैंगरेप की वारदात पर बीएसपी सद्र मायावती ने योगी हुकूमत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हाथरस के बाद बलरामपुर की वारदात अफसोसनाक. मायावती ने यूपी की लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाथरस और बलरामपुर के वाक्यात इस बात की तसदीक करती हैं कि यूपी में कानून का राज नहीं है...अब मरकज़ को यूपी में हालात देखने के लिए कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी में सद्र राज नाफिज़ किया जाये.
वहीं यूपी के कैबिनेट वज़ीर सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भाई और बहन को राजस्थान जाना चाहिए था...और दोनों राजस्थान में हुए वाक्ये पर चुप क्यों हैं. सिद्धार्थनाथ सिंह ने मायावती के बयानों पर भी निशाना साधा और कहा कि मायावती को अपना मुद्दतेकार याद करना चाहिए. सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बीएसपी के मुद्दतेकार में 1 हजार दलितों का खून हुआ था. मायावकी को सही अल्फाज़ का इस्तेमाल करना चाहिए. सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी हुकूमत में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है और किसी ने कानून हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई होगी.
Zee Salaam LIVE TV