Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2779720
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा..PM मोदी ने पाकिस्तान को कानपुरिया स्टाईल में दी चेतावनी

दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा..PM मोदी ने पाकिस्तान को कानपुरिया स्टाईल में दी चेतावनी

PM Modi Opration Sindoor: प्रधानमंत्री ने कानपुर में एक भाषण के दौरान पहलगाम अटैक, ऑपरेशन सिंदूर, ब्रह्मोस मिसाईल, और पाकिस्तान के साथ सिजफार समेत तमाम घटनाओं का जिक्र किया है. PM मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत आतंवाद के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखेगा, साथ ही उन्होंने कानपुर के शिवम द्विदी के पीड़ित परिवार का भी जिक्र किया, और कहा कि हमारी बहन, बेटियों का आक्रोष ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्ऱ़ॉल करें. 

दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा..PM मोदी ने पाकिस्तान को कानपुरिया स्टाईल में दी चेतावनी

PM Modi Opration Sindoor: उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने ऑपरेशन  सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा है कि दुश्मन किसी दोखे में न रहे, ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, खत्म नहीं हुआ है. साथ ही पाकिस्तान द्वारा प्रमाणु  बम की धमकी पर उन्होंने साफ कर दिया कि भारत अब पाकिस्तान के प्रमाणु बम की गिदड़ भभकी से नहीं डरेगा. PM मोदी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को कानपुरी स्टाईल में चेतावनी देते हुए कहा कि दुश्म कहीं भी हो तो हौंक दिया जाएगा. 

दरअसल, पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के कानुपर में एक जनसभा को संभोधित करने गए थे, जहां उन्होंने कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किय. उन्होंने अपनी भाषण में ऑपरेशन सिंदूर की जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा, और ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, खत्म नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि भारत-पाक संघर्ष के बीच पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारत में बने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तमाल किया गया था. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल  ने दुश्मन की निंद हराम कर दिया था. 

कानपुर के शिवम द्विवेदी अपनी पत्नी एशान्या के साथ हनिमुन के लिए पहलगाम गए थे, जहां आतंकियों के गोली से उनकी मौत हो गई . पीएम मोदी ने 30 मई यानी आज कानपुर में अपने भाषण के दौरान कहा कि पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले का शिकार कानपुर के बेटे शिवम द्विवेदी भी हुए थे, उन्होंने कहा कि बेटी एशान्या का पीड़ा हम समझ सकते है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी बहने, बेटियों का वही पीड़ा और आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया देखा है. उन्होंने कहा कि हमरी सेना ने ऐसा प्राक्रम किया की पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ाकर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news