Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2796847
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंSTF के हत्थे चढ़ा बंदूक तस्कर शारिक, SP ने किया चौंकाने वाला खुलासा

STF के हत्थे चढ़ा बंदूक तस्कर शारिक, SP ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Uttar Pradesh News: मेरठ से एक हथियार तस्कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, जिसका नाम शारिक है. प्रशासन अब ग्रप के और मेंबर्स को पकड़ने के कवायद में लगी हुई है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

STF के हत्थे चढ़ा बंदूक तस्कर शारिक, SP ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Uttar Pradesh News: मेरठ एसटीएफ यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां एक मुस्लिम व्यक्ति जो की हथियारों की तस्करी करता था, उसे एसटीएफ ने धर दबोचा है. साथ ही एसटीएम ने सारिक के पास से .32 बोर की दो पिस्टल भी बरामद किया है. दावा है कि आरोपी शारिक कुख्यात हथियार तस्कर अनिल बंजी गैंग से जुड़ा हुआ है. 

इस मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि शारिक पूर्व में गन हाउस मेरठ पर हथियारों की मरम्मत करता था. उन्होंने बताया कि सारिक अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करता था.

बतादें कि शारिक और उसके साथियों ने 7 महीने पहले मरहट्टा गन हाउस से 12 बोर की 17 बंदूक और 700 कारतूस खरीदे थे. इसके अलावा, वह 30 बोर के पिस्टल एक लाख रुपये में खरीदकर डेढ़ लाख रुपये प्रति पिस्टल अपने परिचितों को बेचता था.

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शारिक पर हत्या का भी आरोपी है. साल 2016 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर देहली गेट थाना क्षेत्र में नासिर नाम के व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस अब शारिक के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है. गौरतलब है कि हथियार तस्कर गैंग का चीफ अनिल बंजी को एसटीएफ ने 20 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया था.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news