Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक किन्नर की उसी के भाई और भाभियों ने मिलकर लाठी और ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. ईराशाद उर्फ मुस्कान किन्नर घर से दूर अपने समुदाय के लोगों के साथ रहते था. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बुढाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मंदवाड़ा गांव के रहने वाले इरशाद उर्फ मुस्कान किन्नर शामली में अपने जानने वाले प्रिया किन्नर के पास रहा करता था. वह बीच-बीच में अपने गांव अपनी मां और बहन को खर्चे के पैसे देने के लिए आता था. बुधवार 4 जून को भी मुस्कान किन्नर अपने घर आया था. इस बीच मुस्कान के अपने ही भाई और भाभी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. मुस्कान की मृत्यु से उनकी मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है.
मुस्कान के इस चीज से नाराज थे उसके भाई-भाभी
बताया जा रहा है कि मुस्कान किन्नर के भाइयों और भाभियों को उसका घर आकर माँ को खर्चे के पैसे देने पसंद नहीं था और साथ ही घर के बंटवारे को लेकर भी अक्सर घर मे झगड़ा रहता था, जिसके चलते आज भी किसी मामूली बात को लेकर मुस्कान किन्नर के भाई एहसान, शमशेर, साजिद और भाभी जीनत एवं शबनम ने मुस्कान को लाठी डंडे और ईट से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया.
प्रशासन ने कही ये बात
वहीं, इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाई और भाभी मौके से फरार हो गए हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले में लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है. इस बात की जानकारी देते हुए बुढ़ाना के CO गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुस्कान किन्नर का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही अभीयुक्तो की गिरफ्तारी के लिए दो टीम का गठन किया गया है प्रार्थना पत्र सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
Add Zee News as a Preferred Source