Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam697893

जिहाद के नाम पर लोगों को दहशतगर्दी का पाठ पढ़ा रहा इनामुल हक चढ़ा पुलिस के हत्थे

मामले की संगीनियत को देखते हुए यूपी ATS ने जांच की तो पता चला कि बरेली का रहने वाला मोहम्मद इनामुल हक लोगों को भड़का रहा है

जिहाद के नाम पर लोगों को दहशतगर्दी का पाठ पढ़ा रहा इनामुल हक चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिहाद के नाम पर नौजवानों को भड़का रहे एक शख्स को UP ATS ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. यूपी एटीएस को इत्तेला मिली थी कि शोएब उर्फ अबू मोहम्मद अली नाम से एक शख्स नौजवानो को दहशतगर्दाना तंज़ीम के लिए रिक्रूट करने की कोशिश कर रहा है.

मामले की संगीनियत को देखते हुए यूपी ATS ने जांच की तो पता चला कि बरेली का रहने वाला मोहम्मद इनामुल हक लोगों को भड़का रहा है. यूपी एटीएस को पूछताछ और उसके सोशल मीडिया अकाउंट की तमाम सरगरमियों से पता चला कि इनामुल जिहादी नज़रिये से मुतास्सिर है और दूसरे लोगों को भी जिहाद के लिए मुतास्सिर कर रहा है. इतना ही नहीं इनामुल लोगों को दहशतगर्दाना सरगरमियों के लिए भी ट्रेंड करने जैसी बात कर रहा था.

यूपी ATS की जानिब से मिली जानकारी के मुताबिक, इनामुल के मोबाइल में कलअदम (प्रतिबंधित) तंज़ीम अलकायदा के ज़रिए शाया साहित्य भी मिला है. शुरूआती पूछताछ में मुल्ज़िम ने जिहाद के तईं अपने लगाव की तरफ जिहाद के लिए दीगर लोगों को मुतास्सिर करने की बात को कुबूल भी कर लिया है. इनामुल कटघर की डॉ रियाज़ कॉलोनी नियर तिलक इंटर कॉलेज का रहना वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news