Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2715162
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमस्जिद में मांस फेंकने पर किया प्रोटेस्ट, पुलिस ने 50 मुसलमानों पर दर्ज किया मामला

मस्जिद में मांस फेंकने पर किया प्रोटेस्ट, पुलिस ने 50 मुसलमानों पर दर्ज किया मामला

Uttar Pradesh News: आगरा में जामा मस्जिद में प्रतिबंधित मांस फेंकने के विरोध में मकामी मुसलमानों ने पिछले जुमा को प्रोटेस्ट किया था, जिसके बाद पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कथित मुल्जिमों को चिंहित कर रही है, और गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

मस्जिद में मांस फेंकने पर किया प्रोटेस्ट, पुलिस ने 50 मुसलमानों पर दर्ज किया मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रेदश के आगरा के शाही जामा मस्जिद में गुजिश्ता जुमा 11 अप्रैल को इस्लाम में प्रतिबंधित जानवर का गोस्त फेंकने का मामला सामने आने पर मकामी लोगों ने प्रोटेस्ट किया था, और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की थी. इस के बाद पुलिस ने प्रोटेस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ ताबड-तोड़ कार्रवाई की है. लगभग 50-60 अज्ञात मुसलमानों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि पुलिस ने मस्जिद में मांस फेंकने वाले दोषी को जुमे के दिन ही सीसीटी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर के पूछताछ कर रही है. 

प्रोटेस्ट करने वाले लोगों की भी पहचान मस्जिद के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जा रही है, और चिंहित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश भी डाल रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रोटेस्ट करने वाले लोगों पर इल्जाम है कि उन्होंने कथित तौर पर उपद्रव फैलाने की कोशिश की.

इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने जामा मस्जिद के आस-पास पुलिस बल की तैनाती कर दी है, ताकि माहौल न खारब हो सके. वहीं, जामा मस्जिद में मांस फेंकने के इल्जाम में गिरफ्तार मुल्जिम का नाम नजरुद्दीन है. दावा किया जा रहा है कि वह दिमागी तौर पर बिमार है. हालांकि पुलिस ने अपने गिरफ्त में लेकर पूछ-ताछ कर रही है, और इस घटना में किसी दूसरे आदमी के शामिल होने की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news