सीएम योगी ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी मकामात पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का खुलेंगे.
Trending Photos
)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी इतवार के लॉकडाउन को भी अब खत्म कर दिया गया है. यानि अब बाज़ार इतवार को भी पहले की तरह खुले रहेंगे. बाजारों को बंद रखने की पुरानी सूरतेहाल फिर से लागू होगी और तय दिन पर बाजार बंद रहेंगे. मंगल को हुई टीम-11 की मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये हिदायात दी हैं.
पहले कोविड-19 को देखते हुए हुकूमत ने हफ्तेवारी बंदी सनीचर और इतवार को रखी थी. अनलॉक 4 में इस बंदी को सिर्फ इतवार तक कर दिया गया था लेकिन अब सीएम ने हुक्म दिया है कि हर रविवार को बाजारों की हफ्तेवारी बन्दी की जगह पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पहले से तय निज़ाम के मुताबिक रहेगी. उन्होंने मीटिंग में कोरोना वायरस के तईं लोगों को बेदार करने के साथ ही इक्तेसादी सरगरमियों को तेज़ी से बढ़ाने की हिदायात दी हैं.
सीएम योगी ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी मकामात पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का खुलेंगे. इस में वायरस से हिफाज़च के सभी पैमानों पर अमन यकीनी बनाया जाएगा. कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट यकीनी हो. सीएम योगी पहले भी इस बात को कह चुके हैं कि बीमारी की वजह से सारे काम ठप नहीं किए जा सकते हैं.
Zee Salaam LIVE TV