Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2770476
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउत्तर प्रदेश में 8 साल से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ पुलिस ने की ये कार्रवाई !

उत्तर प्रदेश में 8 साल से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ पुलिस ने की ये कार्रवाई !

UP Rohingya News: उत्तर प्रदेश में पिछले आठ साल से रह रहे रोहिग्या परिवार का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक छापेमारी में आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, कई लोग पुलिस के डर से फरार हैं. वहीं, एक महिला ने प्रशासन से गुजारिश की है कि उसे मंयनमार में खतरा है, इसलिए उन्हें बंग्लादेश भेज दिया जाए. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

उत्तर प्रदेश में 8 साल से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ पुलिस ने की ये कार्रवाई !

UP Rohingya News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पिछले आठ सालों से रह रहे रोहिंग्या के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. गैर कानूनी तरीके से उन्नाव के श्क्तिनगर में रहने वाले 10 रोहिंग्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी तब मिली जब गंगाघाट पुलिस द्वारा एक छापा मारा गया. वहीं, एक महिला रोहिंग्या ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे मयंमार के बदले बंग्लादेश भेज दिया जाए. महिला ने मंयमार में अपने जान को खतरा बताया है. 

दरअसल, उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कानपुर पुलिस ने बिते 21 मई क़ो ऑटो चालक मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया. दावा है कि यह रोहिंग्या है. साहिल अपने परिवार के साथ शुक्लागंज के शक्ति नगर मोहल्ले में रहता है. अब गंगा घाट पुलिस ने 10 रोहिंग्या पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीओ सिटी सोनम सिंह ने रोहिंग्या के परिवार से पूछताछ भी की.

छापेमारी में रोहिंग्या परिवार के पास से मिला ये दास्तावेज
क्षेत्राधिकारी सदर सोनम सिंह के अगुवाई में गंगाघाट पुलिस टीम ने इंदिरा नगर और शक्ति नगर में छापेमारी की. इस दौरान कथित रोहिंग्या परिवार के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले. आरोपियों के खिलाफ फारिनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान जानकारी मिली कि म्यांमार से आए 10 लोग पिछले 8 वर्षों से गंगा किनारे झोपड़ी में रह रहे थे. इनके पास केवल एक यूएनएचसीआर कार्ड मिला, जो नूर कायदा के नाम पर था.

Add Zee News as a Preferred Source

गिरफ्तारी के डर से कई लोग है फरार
पुलिस ने मोहम्मद साहिल, अनवर, हबीबुल्ला, असमत, रोहिमा बेगम, याहिया, सिनवारा बेगम, जुनैद, अजीदा और नूर कायदा समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल साहिल की गिरफ्तारी के बाद परिवार के दीगर मर्द सदस्य फरार हो गए हैं. CO सोनम सिंह ने बताया कि पूरे इलाके में बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाएगा. 

गैर कानूनी तरीके से रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही गई है. सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. साहिल की पत्नी अजीदा ने जान के खतरे का हवाला देते हुए म्यांमार की बजाय बांग्लादेश भेजने की गुहार लगाई है.

TAGS

Trending news