)
Champawat Road Accident: उत्ताखंड के चंपावत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसके नतीजे में 14 लोगों मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास पेश आया. ये हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग एक शादी की तकरीब से लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी खाई में गिर गई. फिलहाल SDRF की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, खाई काफी गहरी होने के चलते शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हादसे के बाद वाहन चालक व एक बारात घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी.पुलिस को लगभग तीन बजे इसकी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीमें व अन्य बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए.
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि प्राथमिक सूचना के आधार पर वाहन में 13 लोग सवार थे. घायल चालक को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि घायल ग्रामीण अपने गांव पहुंच गया था. मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन के काफी नीचे गिरने की वजह से शवों को निकालने में खासी दिक्कतें हो रही हैं. रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही सूरते हाल पूरी तरह से साफ हो पाएगी.
Zee Salaam Live TV: