Uttarakhand Waqf News: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है, और जगह-जगह पर इस कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट भी हो रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में मौजूद वक्फ की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
Trending Photos
)
Uttarakhand Waqf News: दरअसल, भाजपा सरकार ने वक्फ संशोधन कानून से जुड़ी जानकारी मुल्क के मुस्लिम महिलाओं और पसमांदा मुसलमानों को इस कानून से मिलने वाली लाभ के बारे में बताने के लिए एक अभियान चलाने की योजना बनाई है. इस रणनीति का नाम वक्फ सुधार जन-जागरण अभियान है. ऐसे की एक सभा में शुक्रवार 18 अप्रैल को उत्तारखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और कहा कि पहले वक्फ के नाम पर जमीनों पर कब्जा होते थे, पर इस नए कानून से ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कानून है, जिसकी मदद से एक-एक वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल सही कामों के लिए किया जाएगा, और गरीबों की मदद की जाएगी.
उन्होंने इस सभा में मौजूद मुस्लिम महिलाओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया. उन्होंने कानून में संशोधन के लिए प्रधानमंत्री का अभार भी व्यक्त किया. मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की वजह से पहले वक्फ कानून में संशोधन किया गया था, जिससे अनगिनत जमीनों पर कब्जा हो गया है. धामी ने दावा किया कि पिछले 12 साल में वक्फ की जमीन बढ़कर 39 लाख एकड़ तक पहुंच गई.
CM धामी ने दावा करते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों से किसी मुस्लिम गरीब नौजवान को फायदा नहीं पहुंचा बल्कि फाइव स्टार होटल और दीगर कामों के लिए वक्फ की जमीन व्यपारियों को सौंप दी गई. उन्होंने कहा कि ऐसी सभी कामों पर रोक लगाई जाएगी, और दोषियों का सजा दी जाएगी.