Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2702086
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउत्तराखंड सरकार के किस फैसले पर भड़की कांग्रेस, मुसलमानों से जुड़ा है मामला!

उत्तराखंड सरकार के किस फैसले पर भड़की कांग्रेस, मुसलमानों से जुड़ा है मामला!

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदलने पर एक बार फिर से राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करते हुए सरकार को सुझाव दिया है कि वह इतिहास से छेड़-छाड़ न करे, और अपने कामों पर ध्यान दें. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

उत्तराखंड सरकार के किस फैसले पर भड़की कांग्रेस, मुसलमानों से जुड़ा है मामला!

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ईद के दिन ही सूबे में 15 जगहों का नाम बदल दिया है, सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दल ने हमला बोला है. कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के इस फैसले को हिंदू तुष्टिकरण की राजनीति बताया है, और कहा है कि सरकार को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, न कि नाम बदलने पर. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास से छेड़-छाड़ करना सही नहीं है.

दरअसल, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में बीजेपी की सरकार  चल रही है. बीजेपी पर मुस्लिम विरोध और हिंदू तुष्टिकरण की राजनीति करने का इल्जाम लगता रहता है. इसी बीच ईद के दीन ही उत्तराखंड सरकार ने सूबे में 15 जगहों का नाम बदल दिया है. जिन जगहों के नाम बदले गए हैं, वे मुगल शासकों के नाम पर थे, या उर्दू नाम थे. इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए न कि नाम बदलने पर. 

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह फैसला जनभावनाओं को ख्याल में रख कर किया गया है. इस फैसले का लंबे वक्त से लोगों को इंतजार था. उन्होंने कहा कि लोगों के उम्मीद और वहां कि संस्कृति को ध्यान में रखते हुए नए नाम का चुनाव किया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस के विरोध के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा है कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सरकार में थी, तो कई स्थानों का नाम बदला था. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता की मांग के आधार पर नाम को बदला है. सरकार ने किसी तरह से इतिहास में छेड़-छाड़ नहीं किया है. भाजपा ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एक खास कौम की राजनीति करती है, इसलिए उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है. 

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, नारसन ब्लॉक के मुहम्मदपुर जाट का नाम मोहनपुर जाट, खानपुर क्रिसाली का नाम अंबेडपुर और खानपुर का नाम अंबेडपुर ब्लॉक कर दिया गया है.

TAGS

Trending news