)
नई दिल्ली: वाणी कपूर (Vaani Kapoor) अकसर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं. हालही में उनका बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. लेकिन अब उनका एक वीडियो काफ़ी सुर्खियों में हैं. दरअसल इस वीडियो में वानी कपूर (Vaani Kapoor) एक सैलून के अंदर बिकिनी में नज़र आ रही हैं.
वीडियो में वाणी (Vaani Kapoor) ने व्हाइट कलर की बिकिनी पहन रखी है और वह बाल कटा रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों को उनका ये दिलकश अंदाजड काफी पसंद आ रहा है. लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं.
वीडियो पर लोगों के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं. कोई उन्हें मस्तमौला बता रहा है तो कोई उनकी तारीफ के पुल बांध रहा है. कई लोग ऐसे हैं जिन्हें उनका हेयर स्टाइल खासा पसंद आ रहा है. इस वीडियो को फिल्म फेयर ने अपने इंस्टा पेज पर साझा किया है.
आपको बता दें हालही में वाणी कपूर 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नज़र आईं थीं. उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड में थे. इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्हें काफ़ी सराहा भी गया था.
देखिए वीडियो