Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2735426
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंवाराणसी घाट पर गंगा आरती देख रहे रेहान की पिटाई; पुलिस ने पीड़ित को ही बता दिया संदिग्ध!

वाराणसी घाट पर गंगा आरती देख रहे रेहान की पिटाई; पुलिस ने पीड़ित को ही बता दिया संदिग्ध!

Muslim Youth Betaen Up by mob in Varanasi Ganga Arti: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान मुस्लिम नौजवान रिहान की पिटाई के बाद इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की गयी थी, लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले में पीड़ित को ही संदिग्ध मानते हुए जांच का रुख मोड़ दिया है. सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और एटीएस दोनों की टीम इस मामले की तहकीकात कर रही है. 

 वाराणसी घाट पर गंगा आरती देख रहे रेहान की पिटाई; पुलिस ने पीड़ित को ही बता दिया संदिग्ध!

नई दिल्ली: सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान मुस्लिम नौजवान रिहान की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक नए एंगल से केस की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि रेहान ने पूछताछ में खुद कबूल किया है कि गंगा आरती के दौरान उसका हाथ वहां भीड़ में शामिल किसी महिला से टच हो गया था, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई. हालांकि, इससे पहले पीड़ित युवक ने खुद कहा था कि वहां जब वो बैठे था; तो कुछ लोगों के समूह ने उसका नाम पोछने के बाद उसकी पिटाई की थी.

गौरतलब है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग एक नौजवान को पीटते हुए दिखाई दे रहे थे. यह विडियो वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान का बताया गया था. रेहान नाम के पीड़ित युवक ने पहले बताया था कि वो घाट के पास किसी दुकान में सामान की आपूर्ति देने गया था. शाम को वहां गंगा आरती हो रही थी, जिसे वो देखने लगा. इसके बाद कुछ लोग वहां आकर उसका नाम पूछने लगे. जब उसने अपना नाम मोहम्मद रेहान बताया तो उन लोगों ने उसे मंदिर के अन्दर ले जाकेर शाम 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक पिटाई की. उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया. इस मामले में रेहान के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ दशास्वमेध थाने में तहरीर दी है.

वहीँ, पुलिस ने आज दावा किया है कि जब रेहान से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब रेहान ने बताया कि गलती से एक लड़की से बैड टच होने की वजह से उसकी पिटाई की गयी थी. डीसीपी काशी जोन ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला बैड टच का ही दिख रहा था. लेकिन प्राथमिक तौर पर इस मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया था. रेहान ने बताया था कि वो मुस्लिम है, और गंगा आरती में शामिल होने आया था; इसलिए लोगों ने उसका नाम पूछकर उसके साथ मारपीट की. लेकिन इस पूरे मामले में रेहान की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

उसका घर वहां से लगभग १० किमी दूर बताया गया है, वो अपने ननिहाल में रहता है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि रेहान बराबर गंगा आरती देखने आया करता था.   रेहान की संदिग्ध भूमिका की वजह से अब इस मामले में पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी उससे पूछताछ करेगी और उसका मोबाइल खंगालेगी. रेहान एक विडियो में भीड़ में नज़र भी आ रहा है. वो दो विडियो में अलग- अलग बयान भी देता हुआ नज़र आ रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की जांचकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

TAGS

Trending news