एक साथ 15 गगनचुंबी इमारतें गिरती देखीं है कभी? देखिए यह भयावह वीडियो
Advertisement

एक साथ 15 गगनचुंबी इमारतें गिरती देखीं है कभी? देखिए यह भयावह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक साथ 15 गगनचुंबी इमारतों के गिरना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इतनी इमारतों के एक साथ गिरने का यह सीन काफ़ी भावह है।

एक साथ 15 गगनचुंबी इमारतें गिरती देखीं है कभी? देखिए यह भयावह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक साथ 15 गगनचुंबी इमारतों के गिरना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इतनी इमारतों के एक साथ गिरने का यह सीन काफ़ी भावह है। यह वीडियो चीन के युनान प्रांत का बताया जा रहा है। चीन की एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक इन इमारतों को गिराने के लिए 4.6 टन विस्फ़ोटक का इस्तेमाल किया गया और कुल 45 सैकेंड का वक्त लिया गया।

इन बिल्डिंग्स को गिराते वक्त आसपास के लोगों का खासा ध्यान रखा गया। इमारतों को ढ़हाने से पहले आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया और करीब में रहने वाले लोगों को किसी महफ़ूज़ जगह पर भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर 2000 सहायता कर्मी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी आने पर निपटा जा सके।

Trending news